Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुल इतने करोड़ की कीमत के मालिक है खलील अहमद, जानकर आप रह जायेंगे हैरान

भारतीय टीम को पिछले काफी समय से एक अच्छा बाएँ हाथ का तेज गेंदबाज नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अब भारतीय टीम को काफी समय बाद खलील अहमद के रूप में एक शानदार बाएँ हाथ का तेज गेंदबाज मिल गया हैं.

बता दें, कि एशिया कप 2018 में पहली बार खलील अहमद को भारतीय टीम में मौका मिला था. वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में भी खलील अहमद अब शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

चौथे वनडे में शानदार गेंदबाजी से जीता दिल 

बता दें, कि चौथे वनडे मैच में खलील अहमद ने शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया. उन्होंने चौथे वनडे मैच में अपने 5 ओवर में मात्र 13 रन देकर 3 विकेट हासिल किये थे. वह चौथे वनडे मैच में गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा रहे थे. उनकी गेंदों को खेलना वेस्टइंडीज के लिए काफी मुश्किल हो रहा था.

जहीर खान को मानते है अपना आइडल

बता दें, कि खलील अहमद का जन्म राजस्थान के टोंक में 5 दिसंबर 1997 को हुआ. वह राजस्थान की अंडर-16 व अंडर-19 टीम से क्रिकेट खेल चुके है. उन्होंने भारत की तरफ से साल 2016 का अंडर-19 विश्व कप भी खेल चुके है. उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत को फाइनल तक पहुंचाया था.

खलील की प्रतिभा राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में सामने आई है. राहुल द्रविड़, खलील को अंडर-19 में भी कोचिंग दे चुके है. वही इंडिया ए की टीम में भी उन्हें कोचिंग दे चुके है. बता दें, कि खलील अहमद अपना आइडल भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को मानते है.

4 करोड़ की कीमत के मलिक है खलील 

जी पत्रिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक खलील अहमद फिलहाल 4 करोड़ की सम्पति के मालिक हैं. बता दें, कि उन्हें आईपीएल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 3 करोड़ रूपये की मोटी रकम में खरीदा था. हालाँकि, इस दौरान उनका बेस प्राइज मात्र 20 लाख रूपये था.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post कुल इतने करोड़ की कीमत के मालिक है खलील अहमद, जानकर आप रह जायेंगे हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.