Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीरेंद्र सहवाग ने किया बड़ा खुलासा, बताया किस गेंदबाज़ से लगता था डर

भारत के महान सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग हमेशा से ही अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते थे. सहवाग हमेशा से ही गेंदबाजों पर हावी रहते थे. एक समय सहवाग का दूसरी टीम में खौफ हुआ करता था. ऐसे में अगर हम आप से कहें कि सहवाग को भी किसी गेंदबाज़ से डर लगता था तो शायद आप भी हैरान रह जाएँ, लेकिन ये सच है. सहवाग को भी एक गेदबाज़ से डर लगता था. इस बात का खुलासा खुद सहवाग ने किया है.

इस गेंदबाज़ से लगता था डर 

पूरी दुनिया में अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से गेंदबाजों में खौफ पैदा करने वाले सहवाग को भी डर लगता था. सहवाग को पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज़ शोएब अख्तर से डर लगता था. इस बात का खुलासा खुद सहवाग ने किया है.

सहवाग ने कहा कि

“अगर एक गेंदबाज का नाम लूं जिससे मैं सबसे ज्यादा डरता था, तो वो शोएब अख्तर थे. आपको नहीं पता होता था कि कौन सी गेंद वो आपके पांव पर करेंगे और कौन सी आपके सिर पर आने वाली है. उसने कई बाउंसर्स मेरे सिर पर मारी थीं. मैं उससे डरता था, लेकिन उतना ही मजा उसकी गेंदों पर शॉट जड़ने में आता था.”

हमारे लिए दोनों वर्ल्ड कप ख़ास थे 

स्टार बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने भारत को 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि कौन सा वर्ल्ड कप उनके लिए ख़ास है तो उन्होंने दोनों वर्ल्ड कप को ख़ास बताया.

इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे लिए 2007 टी20 विश्व कप और 2011 विश्व कप खास मौके रहे थे. साल 2007 में हमारी युवा टीम थी और किसी ने हमसे खिताब जीतने की उम्मीद नहीं की थी, वो भी दक्षिण अफ्रीका में. जबकि 2011 खास था, क्योंकि उससे पहले किसी भी देश ने अपने घर में विश्व कप नहीं जीता था.

The post वीरेंद्र सहवाग ने किया बड़ा खुलासा, बताया किस गेंदबाज़ से लगता था डर appeared first on SportzWiki Hindi.