सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने एक समय भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह सीमेंटेड करली थी. पर पिछली कुछ पारियों में ख़राब प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा. इंग्लैंड दौरे पर सीरीज के बीच में ही विजय को टीम से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी उनका चयन नहीं हुआ.
पूर्व भारतीय खिलाड़ी गुंडप्पा विश्वनाथ का कहना है कि विजय एक और मौका मिलने के हकदार हैं. उन्होंने कहा कि विजय ने पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी रन बनाए थे. उन्हें मौका मिलना ही चाहिए.

गुंडप्पा विश्वनाथ ने कहा ”उन्होंने खुद को बतौर ओपनर उच्चस्तर पर साबित किया है. जब भारत ने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया में खेला तो वहां भी उन्होंने रन बनाए. इसलिए वह एक और मौका मिलने के हकदार हैं.”
टीम से ड्राप किए जाने के बाद विजय ने चयनकर्ताओं पर लगाए थे ये आरोप
टीम से ड्राप किए जाने के बाद मुरली विजय ने चयनसमिति पर आरोप लगाते हुए कहा था की उन्हें ये नहीं बताया गया कि किस वजह से ड्राप किया जा रहा है. वहीं इसके बाद मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने हैरानी जताते हुए कहा था कि विजय को इस बारे में जानकारी दी गयी थी.
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वापसी की उम्मीद
भारतीय टीम को नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है. जहां 4 टेस्ट मैचों की सीरीज भारत को खेलनी है. इस दौरे के लिए विजय की टीम में वापसी हो सकती है. ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ अभी तक रन नहीं बना पाए हैं.

इंग्लैंड दौरे पर राहुल की आखिरी टेस्ट मैच में शतकीय पारी को छोड़ दें तो इंग्लैंड में सभी टेस्ट पारियों में उनका प्रदर्शन काफी ख़राब रहा. ऐसे में मुरली विजय की टीम में वापसी की उम्मीदें और अधिक बढ़ जाती हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post लोकेश राहुल के खराब प्रदर्शन के बाद गुंडप्पा विश्वनाथ ने इस खिलाड़ी कों जगह देने की उठाई मांग appeared first on SportzWiki Hindi.