Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युगल खिलाड़ियों के परिणामों को एकल खिलाड़ियों के परिणामों से न तोलें : अश्विनी

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा का कहना है कि युगल खिलाड़ियों के परिणामों की तुलना एकल वर्ग के खिलाड़ियों के परिणामों से करना सही नहीं है। राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में अश्विनी से संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वर्तमान में युगल खिलाड़ी विकास कर रहे हैं और वे सही दिशा में हैं।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर युगल खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर अश्विनी ने कहा, “आप हम युगल खिलाड़ियों के परिणामों को एकल खिलाड़ियों के परिणामों से न तोलें। आप अन्य किसी चीज जैसे कौशल में युगल खिलाड़ियों की तुलना कर सकते हैं, क्योंकि हमें शुरुआत से ही युगल स्पर्धाओं में खेलने का मौका नहीं मिला। न ही हमें युवावस्था में युगल स्पर्धाओं का प्रशिक्षण नहीं मिला।”

अश्विनी ने कहा, “सबसे अच्छी बात यह है कि युवा खिलाड़ियों को अब युगल स्पर्धाओं का प्रशिक्षण मिल रहा है और युगल खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल है। हम सही दिशा में जा रहे हैं।”बकौल अश्विनी, “युगल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर होता जा रहा है। ऐसा नहीं है कि पहले खिलाड़ियों ने खराब प्रदर्शन किया है। मैंने और ज्वाला गुट्टा ने कई ऐतिहासिक जीत हासिल की हैं। हमारा प्रदर्शन हमेशा अच्छा रहा है, लेकिन अब और भी युगल जोड़ियां निकल रही हैं।”

अश्विनी ने कहा, “अब अगर देखें तो सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिरा शेट्टी, प्रणव जैरी और एन.सिक्की रेड्डी की जोड़ियां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

ये भी पढ़ें….क्रिकेट स्कॉटलैंड : ब्रेन टयूमर से जूझ रहे लांज के लिए फंड जुटा रहा

मेरी और सात्विक की जोड़ी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।”

The post युगल खिलाड़ियों के परिणामों को एकल खिलाड़ियों के परिणामों से न तोलें : अश्विनी appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.