Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से इन तीन भारतीय खिलाड़ियों की होगी छुट्टी!

खेल डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को पारी और 272 रन से शिकस्त देकर शानदार शुरुआत की है। भारतीय टीम अब 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में भी जीत हासिल कर वेस्टइंडीज का क्लीन स्विप करना चाहेगी।

भारतीय चयनकर्ताओं ने इस शृंखला के लिए टीम इंडिया की घोषणा आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे को देखते हुए की है, लेकिन अभी भी कुछ खिलाडिय़ों की फॉर्म चिंता का सबब बनी हुई है।

लगातार असफलता को देखते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कुछ भारतीय खिलाडिय़ों को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। जिन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर होना पड़ सकता है, उनमें सलामी बल्लेबाज केएल राहुल, उप कप्तान अजिंक्या रहाणे और तेज गेंदबाज उमेश यादव का नाम शामिल है।

लोकेश राहुल का लम्बे समय से टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इंग्लैंड दौर पर भी एक मैच को छोडक़र वह अपने बल्लेे से ज्यादा प्रभावित करने में असफल रहे थे।

हालांकि इस दौरे पर वह अन्तिम मैच में शतक लगाकर टीम में अपना स्थान बरकरार रखने में कामयाब हो गए थे, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में एक बार फिर से उन्होंने निराश किया है। अब दूसरे टेस्ट में उनके स्थान पर युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को मौका मिल सकता है।

वहीं टीम के उपकप्तान अजिंक्या रहाणे इंग्लैंड दौरे के बाद कैरेबियाई टीम के खिलाफ पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। अगले मैच में उनके स्थान पर हनुमा विहारी को मौका दिया जा सकता है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज उमेश यादव की भी छुट्टी हो सकती है। इनके स्थान पर सिराज को पहला मैच खेलने का मौका मिल सकता है।