महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 2014 में देश के राष्ट्रपति द्वारा भारत के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न द्वारा सम्मानित किए गए. क्रिकेट की दुनिया के सचिन इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं. इसलिए उन्हें क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है.
भारत रत्न के बाद मिल रही ये सुविधाएं
भारत रत्न देश का सर्वोच्च सम्मान है. यह सम्मान असाधारण राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है. पहले जिन सेवाओं के लिए दिया जाता था उसमें खेल शामिल नहीं था. पर बाद में इसे भी शामिल कर लिया गया. इसे पाने वाले व्यक्ति को कई सुविधाएं दी जाती हैं. इनमें ये निम्लिखित सुविधाएं शामिल हैं.

- भारत रत्न व्यक्ति को जीवन भर टैक्स नहीं देना पड़ता.
- हवाई यात्रा हो या ट्रेन यात्रा दोनों में ही प्रथम श्रेणी की सुविधा दी जाती है.
- राज्य सरकारें भारत रत्न पाने वाली हस्तियों को अपने राज्यों में सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं.
- अहम सरकारी कार्यक्रमों में भारत रत्न पाने वाले को शामिल होने का आमंत्रण मिलता है.
- भारत रत्न पाने वाली शख्सियतों को प्रदेश सरकार अपने राज्यों में विशेष सुविधाएं देती हैं.
- प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद भारत रत्न पाने वालों को जगह मिलती है.
भारत रत्न के अलावा सचिन तेंदुलकर पद्म श्री, पद्म विभूषण, राजीव गाँधी खेल रत्न, महाराष्ट्र भूषण अवार्ड और अर्जुन अवार्ड जैसे सम्मानों से सम्मानित किए गए.
सचिन ने नवंबर 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. दिसंबर 1989 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ही वनडे में भी डेब्यू कर लिया था. अपना आखिरी वनडे उन्होंने मार्च 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ ही खेला, जबकि आखिरी टेस्ट सचिन ने नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post भारत रत्न बनने के बाद सचिन तेंदुलकर को मिल रही हैं ये सुविधाएं appeared first on SportzWiki Hindi.