Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुमार संगकारा ने विराट और रोहित नहीं इस भारतीय खिलाड़ी को बताया भारत के लिए महत्वपूर्ण

भारतीय टीम के लिए वनडे मैचों में मध्यक्रम अभी भी परेशानी बना हुआ है। एशिया कप में भी मध्यक्रम के बल्लेबाजों को जब मौके मिले तो वह कुछ खास नहीं कर पाए। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में भी भारतीय टीम की हार का यह सबसे बड़ा कारण है।

टीम के पास टॉप आर्डर में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। इसी वजह है श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा को लगता है कि भारतीय टीम को मध्यक्रम की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर बोले संगकारा

वनडे क्रिकेट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने भारतीय टीम को मध्यक्रम को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। इनके अनुसार भारत के पास टॉप आर्डर में रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली जैसा बल्लेबाज है। इनके होते हुए टीम को एक अच्छे नंबर 4 पर खेलने वाले बल्लेबाज की जरूरत है।

ईएपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए उन्होंने कहा-

“मुझे लगता है कि उनके पास एक स्थिर टीम है। धोनी के रूप में सीनियर खिलाड़ी है और विराट कोहली तो शानदार है ही, उनके पास रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे सलामी बल्लेबाज भी हैं। बस टीम को नंबर 4 के बल्लेबाज की जरूरत है।”

हार्दिक पांड्या को बताया महत्वपूर्ण

जैसा कि हमें पता है विश्वकप 2019 इंग्लैंड में होने वाला है तो तेज गेंदबाज वहां काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। भारत के पास हार्दिक पांड्या के रूप में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर है। इसके साथ ही पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज के लगता है कि टीम की गेंदबाजी भी अच्छी है।

उन्होंने कहा-

“ऑलराउंडर के रोल में हार्दिक पांड्या उनके लिए काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही उनके पास शानदार गेंदबाजी अटैक भी है। इसी वजह से विश्वकप से पहले यह टीम काफी कॉंफिडेंट है।”

इसके साथ ही संगकारा ने टीम मैनेजमेंट को सलाह दी कि 4 नंबर पर किसी एक बल्लेबाज को लगातार मौके दें। इससे उस खिलाड़ी को अपने आप को साबित करने का मौका मिलेगा।

The post कुमार संगकारा ने विराट और रोहित नहीं इस भारतीय खिलाड़ी को बताया भारत के लिए महत्वपूर्ण appeared first on SportzWiki Hindi.