Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व क्रिकेटर मोईन खान ने सरफराज अहमद की तारीफ करते हुए विश्वकप जीतने के लिए किया प्रोत्साहित

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मोईन खान ने मौजूदा पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद की तारीफ की है. उनका मानना है कि सरफराज एक शानदार बल्लेबाज के साथ-साथ एक अच्छे लीडर भी हैं.

गौरतलब है, कि एशिया कप में बांग्लादेश से हारकर फाइनल से बाहर हो जाने के बाद पाकिस्तान टीम और कप्तान सरफराज अहमद की काफी आलोचना हुई थी. मगर मोईन खान आगे की ओर देखते हुए विश्वकप के लिए पाकिस्तान टीम को प्रोत्साहित कर रहे हैं.

क्या कहा मोईन खान ने?

आईसीसी वर्ल्डकप ट्रॉफी, ट्रॉफी टूर के दौरान कराची पहुंची. इस मौके पर मोईन ने कहा ”सरफराज एक शानदार खिलाड़ी और अच्छे लीडर हैं.”

उन्होंने कहा

”मुझे लगता है पाकिस्तान के पास टाइटल अपने नाम करने का अच्छा मौका है, क्योंकि इंग्लैंड में परिस्थितियां मददगार होंगी.”

मोईन का कहना है कि सरफराज सामने से टीम का नेतृत्व करते हैं. उन्होंने कहा

”आगमी वर्ल्डकप में सरफराज को अच्छा प्रदर्शन करना है. टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा.”

पाकिस्तान टीम अभी तक सिर्फ एक बार विश्व चैंपियन बनी है. 1992 में टीम ने इमरान खान के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहली बार विश्व ख़िताब का टाइटल अपने नाम किया था.

मोईन ने उस ख़िताब को याद करते हुए कहा कि इमरान खान जैसे शक्तिशाली नेतृत्व के दमपर हमने विश्वकप में जीत हासिल की थी.

मोईन ने कहा

”ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं यहां कुछ पुरानी यादों को ताजा कर पा रहा हूं. हमने वर्ल्डकप-1992 इमरान खान के नेतृत्व में जीता. दो तीन मैच खेलने के बाद हमारे पास चार पॉइंट्स ही थे. पर हमने नेतृत्व की प्रतिभा के चलते टूर्नामेंट में जीत हासिल की.”

विश्वकप-2019 इंग्लैंड और वेल्स में होना तय है. क्रिकेट का ये सबसे बड़ा इवेंट 30 मई से 14 जुलाई तक खेला जाएगा.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पूर्व क्रिकेटर मोईन खान ने सरफराज अहमद की तारीफ करते हुए विश्वकप जीतने के लिए किया प्रोत्साहित appeared first on SportzWiki Hindi.