Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियन पैरा गेम्स: संदीप चौधरी ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। एशियाई पैरा खेलों का आयोजन शुरू हो चूका है। इसकी के साथ जेवलिन थ्रो (भालाफेंक) खिलाड़ी संदीप चौधरी ने एशियाई पैरा खेलों में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। उन्होंने पुरुषों की एफ 42.44/61.64 इवेंट में पहला स्थान हासिल किया। संदीप ने 60.01 मीटर का थ्रो लगाकर गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया।

वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका के चमिंडा संपत हेत्ती ने रजत पदक जीता जिसका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 59.32 मीटर का था। तीसरे स्थान पर ईरान के ओमिदी अली (58 . 97 मीटर) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। चौधरी एफ 42.44/61.64 वर्ग के खिलाड़ी हैं जो पैरों की लंबाई में विकार, मांसपेशियों की कमजोरी से संबंधित है। संदीप चौधरी के गोल्ड मैडल जितने के बाद हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है और उनको बधाई दी जा रही है ।

आपको जानकारी में बता दें, भारत ने एशियन पैरा गेम्स के पहले दिन रविवार (7 अक्टूबर) को दो सिल्वर सहित कुल 6 मेडल अपने नाम किए । भारत तैराकी, बैडमिंटन और पावरलिफ्टिंग में मेडल हासिल करने में कामयाब हुआ है। पावरलिफ्टर फरमान बाशा ने भारत के लिए मेडलों का खाता खोला , वहीं पुरुषों की 49 किलोग्राम भारवर्ग इवेंट में फरमान ने दूसरी बारी में बेहतरीन प्रदर्शन कर 128 किलोग्राम का भार उठाकर सिल्वर मेडल जीता।

यह भी पढ़े :-

विराट कोहली बने शुद्ध शाकाहारी, कहा- पहले से ताकतवर फील कर रहा हूं

साइना और कश्यप की शादी की डेट आई सामने, इस दिन होगी सात फेरे

वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट सहित इन खिलाड़ियों को फिर मिल सकता है आराम, रोहित होंगे कप्तान!



Herald