Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लिया हैट्रिक

क्रिकेट के मैदान में आए दिन गेंदबाज हो या बल्लेबाज अपने नाम रिकॉर्ड की झड़ी लगा रहा है और इसी तरह से दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर ने बुधवार को अपने नाम एक खास रिकॉर्ड स्थापित किया।

इमरान ताहिर ने हासिल की हैट्रिक 

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर ने ब्लोंमफोंटेन में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में जबरदस्त गेंदबाजी का नाजारा पेश करते हुए अपने नाम हैट्रिक हासिल की।

जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी मेजबानी में खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे वनडे मैच में इमरान ताहिर ने शानदार गेंदबाजी की और जिम्बाब्वे के तीन बल्लेबाजों को लगातार तीन गेंदों पर आउट कर वनडे क्रिकेट इतिहास में 48वीं बार हैट्रिक का कारनामा करने वाले गेंदबाज बने।

दो ओवर में मिलकर इमरान ताहिर ने दिया हैट्रिक को अंजाम

ताहिर ने जिम्बाब्वे के तीन बल्लेबाज सीन इरविन, पीजे मूर और बी मावुता को अपनी लगातार तीन गेंदों में चलता किया। ताहिर ने जहां सीन विलियम्स को 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट किया तो वहीं 20वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर मूर और मावुता को पैवेलियन लौटाया।

इमरान ताहिर ने इस पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी 6 ओवर की गेंदबाजी में एक मेडन ओवर डालते हुए 24 रन देकर 6 विकेट हासिल किए।

जिम्बाब्वे को आसानी से दी दक्षिण अफ्रीका ने मात

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच को दक्षिण अफ्रीका ने 120 रन से जीत हासिल कर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 198 रनों के स्कोर पर ही पैवेलियन लौट गई लेकिन जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को महज 78 रनों के स्कोर पर ही ऑल आउट कर दिया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लिया हैट्रिक appeared first on SportzWiki Hindi.