मीडिया में कुछ दिनों पहले खराब आई थी कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और तेज गेंदबाजी भुवनेश्वर कुमार पिता बनने वाले हैं। मुंबई मिरर ने इस बात का दावा किया था। इस पर रोहित की तरफ से तो कोई बयान नहीं आया लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया की है।
2017 में हुई थी शादी

क्रिकेट के तीनों की फॉर्मेट में भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की शादी पिछले साल नवम्बर में नुपूर नागर से हुई थी। इसके बाद से नुपूर कई बार मैच के दौरान भी दिखाती हैं।
रोहित शर्मा की शादी 2015 में उनकी पुरानी दोस्त और मैनेजर रितिका सजदेश से हुई थी। रितिका भारतीय टीम से बाहर चल रहे युवराज सिंह की मुंह बोली बहन भी हैं। हालाँकि, रोहित और रितिका की तरफ से इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं आया है।
भुवी ने किया ट्वीट

मुंबई मिरर द्वारा पिता बनने की खबर का दावा करने के बाद चारों तरफ यह बात फैस गई। इसके बाद खुद भुवनेश्वर कुमार को ट्वीट करके इस बात की सफाई देनी पड़ी। भुवी ने लिखा
“एक बार फिर मीडिया की तरफ से गलत खबर फैलाई जा रही है कि मैं पिता बनने वाला हूँ। कृपया बिना कन्फर्म किये कोई भी बात न फैलाएं। मैं सभी से रिक्वेस्ट करता हूँ कि किसी के निजी जिंदगी के बारे में बिना सत्यता के कुछ न फैलाएं।”
Yet another false claim by the media is doing the rounds about me going to become a father. Please do not spread anything like this without confirmation just to make news. I would like to request all to not spread anything personal without authenticity! @MumbaiMirror
— Bhuvneshwar Kumar (@BhuviOfficial) October 14, 2018
बचपन के दोस्त हैं भुवी और नुपूर नागर
भुवनेश्वर कुमार और उनकी पत्नी नुपूर नागर एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। इस बारे में एक बार भुवी ने कहा था “मैं उन्हें बचपन से जानता हूं। हम एक ही कॉलोनी में रहते थे। सबसे मजेदार बात है कि हम एक दूसरे के बगल से रहते थे। यह ऐसा है कि मैं अपने घर से पत्थर फेकूं तो उसके घर में गिरे। मां-बाप ने इसको लेकर थोड़ा वक्त लिया, लेकिन वे मान गए।”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पिता बनने की खबर पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बताई क्या हैं सच्चाई appeared first on SportzWiki Hindi.