मुंबई के वंडरबॉय पृथ्वी शॉ के जलवे की खनक इस समय पूरे देश में सुनाई दे रहें हैं.पहले मैच में शतक और दुसरें मैच में अर्धशतक से शॉ ने सबको अपना दीवाना बना दिया है. शॉ के इस प्रदर्शन की वजह से जहां क्रिकेट पंडित भी हैरान है.
वहीं अब उनके दीवानों की सूची में एक और नाम जुड़ गया है. वो नाम है टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का. रवि शास्त्री ने शॉ को लेकर बात की और कहा कि वो सिर्फ क्रिकेट के लिए ही पैदा हुआ है.
वो क्रिकेट के लिए ही पैदा हुआ है

शॉ को लेकर बात करते हुए शास्त्री ने कहा कि “वो क्रिकेट खेलने को ही पैदा हुआ. उसकी बल्लेबाज़ी में सचिन, वीरू और लारा की छवि साफ़ दिखाई देती है. उसने मुंबई के लिए सिर्फ दस साल की उम्र में ही खेलने शुरू कर दिया था.ये उसकी प्रतिभा को साफ़ तौर पर दिखाता हैं.
बेहद यादगार रहा है प्रदर्शन

वही अगर पृथ्वी शॉ के प्रदर्शन की बात करें तो शॉ का प्रदर्शन इस बार काफी अच्छा रहा है. अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने मात्र 99 गेंदों में शतक पूरा किया. इस दौरान वो भारत की तरफ से अपने डेब्यू मैच में सबसे जल्दी शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज़ थे. इसके अलावा वो सचिन के बाद दुसरे सबसे युवा खिलाड़ी थे, जिन्होंने इतनी कम उम्र में ही शतक लगाया था. शॉ का सिलसिला यही नही रुका और उन्होने दुसरे मैच में भी रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाज़ी की थी.

अपने दुसरे मैच में पृथ्वी शॉ ने सिर्फ 39 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की थी. जिसके बाद वो टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से दूसरी सबसे तेज़ फिफ्टी लगाईं थी. इस दौरान वो 70 रन बना के आउट हो गए थे. उनको इस यादगार सीरीज के लिए मैन ऑफ़ सीरीज का अवार्ड भी मिला था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पृथ्वी शॉ के दीवाने हुए कोच रवि शास्त्री, सचिन के साथ-साथ इन दो दिग्गजों से की तुलना appeared first on SportzWiki Hindi.