Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: सूर्यकुमार यादव ने धोनी को कॉपी करके खेलना चाहा हेलीकॉप्टर शॉट और फिर हुआ कुछ ऐसा

दुनिया के हर बल्लेबाज़ कही न कही धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट की कॉपी करना चाहता है, लेकिन धोनी के अलावा अभी तक कोई भी इस शॉट को बेहद क्लियर तरह से नही खेल पाया है. कुछ ऐसा ही नज़र देवधर ट्राफी के फाइनल में देखने को मिला. जहाँ सूर्यकुमार यादव ने भी धोनी की तरह शॉट लगाने की कोशिश. हालांकि वो इस शॉट में पूरी तरह से सफल नही हो सके.

जानिये मैच का हाल 

सलामी बल्लेबाजों अजिंक्य रहाणे (नाबाद 144) और विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन (114) की शतकीय पारियों के साथ 210 रन की साझेदारी के दम पर इंडिया-सी ने देवधर ट्रॉफी एकदिवसीय चैम्पियनशिप के फाइनल में शनिवार को इंडिया-बी को 29 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था.

और पढें – रोहित शर्मा के शतक के अलावा चर्चा में रही ये पांच बातें

बड़े स्कोर वाले इस मैच में इंडिया-सी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 352 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने के बाद इंडिया-बी को 46.1 ओवर में 323 रन पर ढेर कर दिया.

इंडिया-बी के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 114 गेंद में 11 चौके और आठ छक्कों की मदद से 148 रन बनाये लेकिन उनकी पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी. जब तक वह क्रीज पर थे टीम जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन उनके आउट होते ही पारी लड़खड़ा गयी। अय्यर के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 और अंकुश बैंस ने 37 रन का योगदान दिया.

विजय हजारे ट्रॉफी की खोज माने जा रहे पप्पू राय इंडिया-सी के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने तीन विकेट लिये. रजनीश गुरबानी, नवदीप सैनी और विजय शंकर को दो-सफलता मिली.

सूर्यकुमार यादव ने की धोनी के शॉट की कॉपी 

पारी एक 44 ओवर की 4 गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने धोनी के शॉट के कॉपी करने की कोशिश की. इस दौरान वो इस शॉट को लगाने में पूरी तरह से तो सफल नही हुए लेकिन उनके शॉट में ताकात की वजह से ये शॉट मैदान के बाहर 6 रन के लिए जरुर चला गया.

यह भी पढें – हार के बाद जेसन होल्डर ने बताया हार का कारण, कहा-भविष्य में दोबारा नही होगी ये गलती

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो: सूर्यकुमार यादव ने धोनी को कॉपी करके खेलना चाहा हेलीकॉप्टर शॉट और फिर हुआ कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.