भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अगले महीनें वेस्टइंडीज में होने वाले आईसीसी महिला विश्व टी-20 टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है। उससे पहले भारत ए महिला टीम को अपनी मेजबानी में ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम के साथ वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है।

भारत ए महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम से होने वाली सीरीज के लिए चयन
भारतीय ए महिला क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम के खिलाफ होने वाली इन सीरीज को लेकर गुरुवार को टीम का चयन कर लिया गया है। बीसीसीआई की महिला क्रिकेट टीम की सेलेक्शन कमेटी ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है।

गुरुवार को चयन हुई भारत ए महिला टीम की कप्तानी जहां अनुभवी खिलाड़ी पूनम रोत को दी गई है तो वहीं इस टीम में कई युवा खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। भारत ए महिला टीम की सेलेक्शन की जानकारी बीसीसीआई के एक्टिंग सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी ने दी।
ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम से है वनडे सीरीज
ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम के खिलाफ होने वाली इस तीन मैचों की वनडे सीरीज से भारत ए महिला टीम को एक अच्छा अनुभव हासिल होगा। तो वहीं अनुभवी बल्लेबाज पूनम रोत के लिए भी कप्तानी का अनुभव हासिल होगा। इस टीम की कोई भी खिलाड़ी विश्व टी-20 टीम की हिस्सा नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम भारत के दौरे पर आ रही है जो भारत ए के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के साथ ही टी-20 सीरीज में भी हिस्सा लेंगी। पेटीएम वनडे सीरीज का आयोजन मुंबई में किया जाएगा।
भारत-ए महिला वनडे टीम इस प्रकार है:
पूनम राउत(कप्तान), प्रिया पूनिया, देविका वैद्य, मोना मेशरम, तनुश्री सरकार, रीमालक्ष्मी एक्का, सुषमा वर्मा( विकेट कीपर), राजेश्वरी गायकवड़, सुश्री दिब्यदर्शनी, सी पार्थुशा, शिखा पांडे, नेथरा एल, हेमाली बोरवानकर, कविता पाटिल और प्रीति बोस.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम से होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारत ए महिला टीम का चयन, इस अनुभवी खिलाड़ी को मिली कप्तानी appeared first on SportzWiki Hindi.