Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टेनिस स्टार सानिया बनी बेटे की मां, ये होगा बच्चे का उपनाम

खेल डेस्क। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया बेटे की मां बन गई है। पाकिस्तानी क्रिकेटर और सानिया के पति शोएब मलिक ने अपने ट्विटर हैंडिल पर इस बात की जानकार दी है।

अब न्यूजीलैंड का ये पूर्व कोच बनाएगा किंग्स इलेवन पंजाब को आईपीएल चैम्पियन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने सोशन मीडिया पर लिखा कि मुझे बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि सानिया ने बेट को जन्म दिया है। सानिया मिर्जा ठीक है और हमेशा की तरह मजबूत भी। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की बधाइयों और दुआओं के लिए शुक्रिया भी अदा किया है।सानिया और शोएब के बेट का उपनाम मिर्जा मलिक होगा। इस बात की जानकारी सानिया ने पहले ही दे दी थी।

IndvsWi : तीसरी बड़ी जीत दर्ज करने में भारत के इन नायकों की रही अहम भूमिका

गर्भवती होने के कारण सानिया ने इस संबंध में बताया था कि बच्चे का उपनाम मिर्जा मलिक होगा। उन्होंने बताया कि मेरे पति और मैंने तय किया है कि जब भी हमारा बच्चा होगा, उसका सरनेम मिर्जा मलिक रखा जाएगा।

चौथे वनडे: रोहित और रायुडू के शतक से भारत ने वेस्टइंडीज पर दर्ज की बड़ी जीत

शोएब मलिक द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई इस जानकारी के साथ ही बॉलीवुड और खेल से जुड़ी कई हस्तियों ने मलिक और सानिया को बधाई देनी शुरू कर दी है। सानिया के मां बनने के बाद डायरेक्टर-प्रोड्यूसर फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक एक फोटो शेयर करते हुए सानिया को बधाई दी है।

उन्होंने लिखा कि फाइनली लंबे वक्त बाद बहुत अच्छी खबर आ गई। वहीं पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर ने भी ट्वीट कर पिता बनने पर शोएब मलिक को बधाई दी है।