Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ तोड़ सकते है इस पूर्व भारतीय कप्तान का रिकाॅर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट में बतौर कप्तान टीम का नेतृत्व करेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलने मैदान में उतरेंगे। हाली ही में खेले गए एशिया कप में कप्तान विराट को आराम दिया गया था।

टेस्ट सीरीज से पहले वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने टीम इंडिया को चेताया

लेकिन अब वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में विराट अपने बल्ले से विपक्षी टीम पर कहर बरपाने उतरेंगे, इसी टेस्ट सीरीज में वो एक और नया रिकाॅर्ड बना सकते है और पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन के सर्वाधिक टेस्ट रनों के रिकार्ड को पीछे छोड़ सकते हैं।

भारतीय कप्तान विराट इस बार जब वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने उतरेंगे तो वह इस टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट स्कोर बनाने के मामले में अजहरूद्दीन को पीछे छोड़ सकते हैं। विराट के लिये यह उपलब्धि हासिल करना आसान होगा। आपकों बता दें की विडींज के खिलाफ उनके 502 रन हैं और वह पूर्व क्रिकेटर अजहरूद्दीन के 539 रनों से केवल 37 रन पीछे हैं।

INDvsWI : टेस्ट में टीम इंडिया को मिल सकती है अब ये नई ओपनिंग जोड़ी

आपकों बता दें की वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट पहले ही महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ चुके हैं। धोनी ने वर्ष 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था और उन्होंने इंडीज के खिलाफ 476 रन बनाए थे, विराट ने धोनी का रिकाॅर्ड बे्रक करते हुए विडींज के खिलाफ 38.61 के औसत से रन बनाये हैं।आपकों बता दें की भारत और विडींज के बीच पहला मैच राजकोट में चार अक्टूबर से खेला जाएगा तथा दूसरा टेस्ट 12 अक्टूबर से हैदराबाद में होगा।