भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी विकेट के पीछे जबरदस्त कमाल करते हैं जिनका कोई सानी नहीं है। महेन्द्र सिंह धोनी की बिजली से भी तेजी वाली फुर्सी का तो कोई जवाब नहीं है।

महेन्द्र सिंह धोनी की विकेटकीपिंग के अंदाज से प्रेरित होते युवा विकेटकीपर
अपने क्रिकेट करियर के दौरान महेन्द्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे अपनी ही अलग पहचान बनायी है। धोनी में विकेट के पीछे औरो से अलग सबसे खास बात है रन आउट और स्टंप आउट करने का उनका अपना ही अंदाज।

धोनी विकेट के पीछे रन आउट और स्टंप अपने अलग ही अंदाज में करते हैं और महेन्द्र सिंह धोनी के इसी जुदा अंदाज से युवा विकेटकीपर भी काफी प्रेरित हुए हैं तभी तो अब कुछ युवा विकेटकीपर के द्वारा ऐसा कोशिश नजर आ जाती है।
ईशान किशन ने विजय हजारे ट्रॉफी में दिखाया धोनी का अंदाज
कुछ ऐसे ही भारत के सबसे बड़े घरेलु वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में देखा गया जब सोमवार को झारखंड और महाराष्ट्र के बीच खेले गए मैच में ईशान किशन ने धोनी के अंदाज को दिखाया।
That's what happens when you rub shoulders with #MSDhoni… Class act @ishankishan51https://t.co/Bo3u3LvN4v
— Dhairya Ingle
(@dhairya_001) October 15, 2018
विजय हजारे ट्रॉफी में क्वार्टर फाइनल मैच में झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान ईशान किशन ने महाराष्ट्र के एक बल्लेबाज को आउट करने के लिए धोनी से प्रेरित होकर गेंद फील्डर के उनके हाथ में आने के बाद बिना देखे ही स्टंप को हिट किया। हालांकि इसे आउट तो नहीं दिया गया लेकिन ईशान किशन ने बिना देखे बेल्स उड़ा दी।
झारखंड ने वीजेडी नियम के तहत महाराष्ट्र को दी 8 विकेट से मात
सोमवार को बैंगलुरू में महाराष्ट्र और झारखंड के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया जहां झारखंड ने वर्षा बाधित मैच में महाराष्ट्र को वीजेडी नियम के आधार पर 8 विकेट से हरा दिया।

महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 181 रन ही बनाए जिसके जवाब में झारखंड को बारिश से बाधित मैच में जीत के लिए 34 ओवर में 127 रनों का लक्ष्य दिया गया। इस लक्ष्य को झारखंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 32.2 ओवर में हासिल कर लिया।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेने को बिल्कुल तैयार हैं ईशान किशन, महाराष्ट्र के खिलाफ दिखाई धोनी की झलक appeared first on SportzWiki Hindi.
(@dhairya_001)