विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. वह खुद भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हैं. जिसके चलते वह वर्तमान समय में टेस्ट और वनडे क्रिकेट दोनों के नंबर-1 बल्लेबाज हैं.
विराट कोहली ने की पूरे विदेशी दौरे में पत्नियों को साथ रखने की मांग

भारत के कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी से विदेशी दौरो में पत्नियों को पूरे दौरे में साथ रखने की मांग की थी.
अब खबर यह भी हैं, कि बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी ने इस मुद्दे को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त की गई समिति (सीओए) के सामने रखा हैं. जिसमे विनोद राय और डायना एडुलजी जैसे दिग्गज शामिल हैं.
फिलहाल दो हफ्ते तक हैं पत्नियों को साथ रखने की इजाजत

बता दें, कि वर्तमान नियम के मुताबिक विदेशी दौरो में खिलाड़ी व सपोर्ट स्टाफ केवल दो हफ्ते तक टीम के साथ रहते हैं. विदेशी दौरो में दो हफ्ते से ज्यादा इजाजत बीसीसीआई नहीं देता हैं.
सूत्रों ने मुताबिक, सीओए ने भारतीय टीम के मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम से नियम बदलने को लेकर बात की हैं, लेकिन सीओए जल्द ही इस नियम पर फैसला नहीं करने वाली हैं. चूंकि यह बीसीसीआई के नियमों में बदलाव है, इसलिए सीओए द्वारा इस निर्णय को स्थगित करने की उम्मीद है.
इंडियन एक्सप्रेस में छपे बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारि के बयान के मुताबिक, “कोहली ने यह अनुरोध कुछ हफ्ते पहले किया गया था, लेकिन यह बीसीसीआई के नियमों में बदलाव करने के बारे में है, इसलिए मैनेजर से इस बारे में बात होगी.
वैसे तो अनुष्का विदेश में कोहली के साथ यात्रा कर रही है, लेकिन कोहली अब पुराने शासन को समाप्त करना चाहते है वह एक नई नीति के साथ पत्नियों को पूरे विदेशी दौरे में खिलाड़ियों के साथ रखने की अनुमति मांग रहे हैं.”
पत्नियों को साथ रखने की पहले भी क्रिकेट में हो चुकी हैं आलोचना

बता दें, कि क्रिकेट के पूर्व दिग्गज पत्नियों को पूरे दौरे में साथ रखने की हमेशा आलोचना करते रहते हैं. 2007 की एशेज सीरीज में इंग्लैंड की टीम अपने पत्नियों के साथ पूरे दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी. जिसमे इंग्लैंड की टीम को 5-0 से हार का सामना करना पड़ा.
वहीं इसके बाद जब ऑस्ट्रेलिया की टीम साल 2015 की एशेज में पत्नियों के साथ पूरे दौरे के लिए गई थी, तो ऑस्ट्रेलिया की टीम को सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था.
ऑस्ट्रेलिया की इस हार के बाद इयान हिली ने खिलाड़ियों की पत्नियों को दोषी ठहराया था. हालाँकि, इसके बाद डेविड वार्नर की पत्नी कैंडिस ने अपने एक बयान में कहा था, कि अगर खिलाड़ियों की पत्नियाँ और उनके बच्चे साथ नहीं रहते तो वह नाखुश रहते.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post अनुष्का शर्मा के लिए विराट कोहली ने कर दी बीसीसीआई से ये बड़ी मांग appeared first on SportzWiki Hindi.