इंटरनेट डेस्क। आईसीसी ने हाल ही में ताजा टेस्ट रैकिंग जारी की है। आईसीसी द्वारा जारी इस ताजा टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्म्द अब्बास ने जबरदस्त उछाल भरी है। पाकिस्तान का ये तेज गेंदबाज 11वें स्थान से सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
10वीं पास के लिए रोडवेज में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
मोहम्मद अब्बास ने हाल ही में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ अबूधाबी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। अब्बास ने दूसरे टेस्ट मैच में 95 रन लुटा कर 10 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। जिसका फायदा मोहम्मद अब्बास को मिला। वनडे टेस्ट रैंकिंग में नंबर तीन स्थान पर पहुंच गए।
फायरमैन के पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
मोहम्मद अब्बास की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ही पाकिस्तान की टीम ने आॅस्ट्रेलिया टीम को 373 रनों के विशाल अंतर से हराने में सफलता हासिल की। मोहम्मद अब्बास ने इस टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। जिसके कारण ही मोहम्मद अब्बास को टेस्ट सीरीज में मैन आॅफ द सीरीज अवॉर्ड दिया और दूसरे मैच में मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। अब्बास ने अपने टेस्ट करियर में अभी तक 10 टेस्ट मैच खेले है और इस दौरान अब्बास ने 59 विकेट लिए और सबसे कम मैचों में विकेटों का अर्धशतक पूरा करने के मामले में वह दूसरे स्थान पर हैं। आपको बता दें टेस्ट रैंकिंग में मोहम्मद अब्बास से आगे रैंकिंग में उन इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा हैं।