Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैथ्यु हेडन की चोट पर जोंटी रोड्स ने बनाया मजाक, किससे कर गये तुलना

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज मैथ्यु हेडन क्वींसलैंड में सर्फिंग के दौरान चोटिल हो गये हैं. उन्हें इस हादसे में बुरी तरह चोट लगी हैं. उनके गले के निचे फैक्चर हो गया हैं और उन्हें बुरी तरह से चोट आई हैं.

खुद अपने अधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट से दी जानकारी 

आपकों बता दें, कि इस बात की जानकारी खुद मैथ्यु हेडन ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी हैं. तस्वीर में वह काफी बुरी तरह से चोटिल दिख रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज मैथ्यु हेडन ने इस बात की जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा,

“मैं वादा करता हूं, कि यह मेरी आखिरी अटेंशन सीकिंग पोस्ट हैं. आप सभी के सपोर्ट के लिए बहुत धन्यवाद, खासतौर पर बेन और सु कैली को जिसने जल्द से जल्द मेरे एमआरआई और सिटी स्कैन जैसे टेस्ट करे. मैं अब रिकवरी कर रहा हूं.”

यहाँ देखे उनका इन्स्टाग्राम पोस्ट 

जोंटी रोड्स ने किया मजाकियां कमेन्ट 

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने मैथ्यु हेडन की इस चोट पर मजाकियाँ अंदाज में कमेन्ट करते हुए लिखा,

“हेडन शायद यह तमिलनाडु राज्य का नक्शा है, जो आप अपने माथे पर पहने हुए हैं? असली प्रतिबद्धता दोस्त, हम में से कुछ लोग टैटू बनाने के लिए कुछ आसान विकल्प खोज लेते है. 

बता दें, कि जोंटी रोड्स और मैथ्यु हेडन काफी अच्छे दोस्त हैं. दोनों के बीच हंसी-मजाक चलता रहता हैं. दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ काफी क्रिकेट खेला हुआ हैं. दोनों ही भारत में आकर आईपीएल में काम करते हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post मैथ्यु हेडन की चोट पर जोंटी रोड्स ने बनाया मजाक, किससे कर गये तुलना appeared first on SportzWiki Hindi.