Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली ने की थी विदेशी दौरे में अनुष्का को साथ ले जाने की मांग, अब गंभीर ने इस मुद्दे पर कही ये बात

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी से विदेशी दौरो में पत्नियों को पूरे दौरे में साथ रखने की मांग की थी.

बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी ने इस मुद्दे को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त की गई समिति (सीओए) के सामने रखा था. जिसके बाद हैदराबाद में बीसीसीआई, सीओए, विराट कोहली और भारत के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा की बैठक होने वाली हैं.

ये शब्द कहे थे बीसीसीआई के अधिकारी ने 

इंडियन एक्सप्रेस में छपे बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारि के बयान के मुताबिक, “कोहली ने यह अनुरोध कुछ हफ्ते पहले किया गया था, लेकिन यह बीसीसीआई के नियमों में बदलाव करने के बारे में है, इसलिए मैनेजर से इस बारे में बात होगी. 

वैसे तो अनुष्का विदेश में कोहली के साथ यात्रा कर रही है, लेकिन विराट कोहली अब पुराने शासन को समाप्त करना चाहते है. वह एक नई नीति के साथ पत्नियों को पूरे विदेशी दौरे में खिलाड़ियों के साथ रखने की अनुमति मांग रहे हैं.”

इसी बीच गंभीर ने रखी पत्नियों को साथ रखने के लिए अपनी राय 

आपकों बता दें, कि इसी बीच भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्टार ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने विदेशी दौरों में पत्नियों को साथ रखने की बात को लेकर अपनी राय रखी हैं.

वह विराट कोहली के समर्थन आते दिख रहे हैं. गौतम गंभीर ने कहा हैं, कि अगर पत्नियों को साथ रखने से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में कोई असर नहीं पड़ता हैं, तो खिलाड़ियों को अपनी पत्नियों को विदेशी दौरो में साथ ले जाना चाहिए.

ये शब्द कहे गौतम गंभीर ने 

गौतम गंभीर ने अपने एक बयान में कहा, “यह हर खिलाड़ी का अपना फैसला हैं यह उन पर निर्भर करता हैं, कि कौन अपनी पत्नी को विदेशीं दौरे में साथ ले जाना चाहता हैं और कौन नहीं. 

अगर खिलाड़ी पत्नियों के विदेशी दौरे में साथ रहने के बाद अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो मुझे लगता हैं, कि इसे जारी रखना चाहिए, इसे बंद नहीं करना चाहिए. 

 

 

The post कोहली ने की थी विदेशी दौरे में अनुष्का को साथ ले जाने की मांग, अब गंभीर ने इस मुद्दे पर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.