Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रो कबड्डी लीग की सात टीमों के साथ बीकेटी ने किया करार 

नई दिल्ली
मशहूर टायर निर्माता कंपनी बालकृष्णा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (बीकेटी) ने प्रो कबड्डी लीग की सात टीमों के साथ साझेदारी करार किया है और अब वह इन टीमों की आधिकारिक टायर साझेदार होगी । बीकेटी ने मौजूदा सत्र के लिये पटना पाइरेट्स, पुणेरी पल्टन, तमिला थलाइवाज, तेलुगू टाइटंस, यूपी योद्धा, बेंगलूरू बुल्स और हरियाणा स्टीलर्स के साथ करार किया । इसके तहत इन टीमों की आधिकारिक किट पर , स्टेडियम के भीतर और बिव्रच्च्ी योग्य सामान पर बीकेटी का नाम होगा। बीकेटी के संयुक्त प्रबंध निदेशक राजीव पोद्दार ने कहा कि कबड्डी पिछले कुछ अर्से में काफी लोकप्रिय हुआ है और देश में कुछ कबड्डी टीमों के साथ जुडक़र हमें अच्छा लग रहा है । हमारे लिये इस लीग से जुड़ने का फैसला कठिन नहीं था।