भारतीय युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने का सपना तब पूरा हो गया जब गुवाहाटी में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के हाथों वनडे कैप ली. पंत को धोनी के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है. ऐसे में वनडे कैप धोनी के हाथों से लेना पंत के लिए एक खास लम्हा रहा. वहीँ इसके अलावा डेब्यू करते ही पंत का धोनी और एबी डीविलियर्स से एक खास कनेक्शन भी जुड़ गया.
बना ये कनेक्शन
ऋषभ पंत ने भारत के लिए टी-20 में पिछले वर्ष इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था. तब से वह चार टी-20 मैच खेल चुके हैं. वहीँ टेस्ट क्रिकेट में पंत ने इसी वर्ष अगस्त में इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू किया. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में वनडे क्रिकेट में भी डेब्यू करने में सफल रहे.

पंत वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 224वें खिलाड़ी बने. वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी का सर्वश्रेष्ट स्कोर भी 224 रन है. पंत की वनडे जर्सी का नंबर 17 है. यही नंबर साउथ अफ्रीका के धमाकेदार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का भी है.
ऐसे में ऋषभ पंत का क्रिकेट के इन दिग्गजों के साथ कनेक्शन जुड़ गया है. पंत धोनी को अपना आदर्श भी मानते हैं. पंत बता चुके हैं कि उन्होंने धोनी से बल्लेबाजी से लेकर विकेटकीपिंग तक के गुण सीखें हैं.
तीनों फॉर्मेट में सबसे कम उम्र में खेलने वाले दूसरे युवा खिलाड़ी

पंत ने 21 साल 17 दिन की उम्र में वनडे डेब्यू क्रिकेट में किया है. वह भारतीय टीम के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट खेलने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. भारतीय टीम के लिए सबसे कम उम्र में टेस्ट वनडे और टी-20 क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी होने का गौरव तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के नाम है. इशांत ने 19 साल 152 दिन की उम्र में भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला था.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post वनडे में डेब्यू करने वाले ऋषभ पंत का धोनी और एबी डीविलियर्स से जुड़ा ये खास कनेक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.