Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में शामिल ना करने से यह भारतीय खिलाड़ी हुआ हैरान, लगाई चयनकर्ताओं की क्लास

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय वनडे टीम के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा का टीम में स्थान हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। जहां रोहित को इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में सम्पन्न हुई टेस्ट सीरीज में शामिल नहीं किया गया था, वहीं एशिया कप में विराट कोहली की अनुपस्थिति में उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया। रोहित ने अपनी कप्तानी ने टीम को 7वां एशिया कप जिताया। रोहित ने इस टूर्नामेंट में ना सिर्फ अच्छी कप्तानी की बल्कि बल्ले से भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन के बाद हर किसी को रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज के खिलाफ जल्दी शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज में शामिल होने की उम्मीद थी लेकिन टेस्ट टीम घोषणा में उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। चयनकर्ताओं के इस निर्णय ने ना केवल फैंस को बल्कि कई खिलाडियों को भी चौंका दिया। इन्हीं खिलाड़ियों में भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी शामिल है जिन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम में रोहित शर्मा को जगह ना मिलने पर हैरानी हुई है।

भज्जी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपनी हैरानी जाहिर करते हुए लिखा कि 'रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम में नहीं है। आख़िरकार चयनकर्ता का सोच रहे है। किसी को इस बात का अंदाजा है क्या ? मुझे तो कुछ समझ नहीं आया अगर किसी को कुछ पता है तो मुझे बता दें।

इस से पहले हरभजन ने मयंक अग्रवाल के टीम में चयन ना होने पर भी सवाल उठाये थे। गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ भी टेस्ट टीम में रोहित शर्मा को शामिल नहीं किया गया था लेकिन एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें टीम में लिए जाने के आसार नजर आ रहे थे। रोहित शर्मा अब तक खेले गए 25 टेस्ट मैचों में 39.97 की औसत से 1479 रन बना चुके है।

अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ चयन की गई टीम की बात करें तो शिखर धवन को टीम से बाहर कर दिया गया है वहीं टीम में पहली बार मयंक अग्रवाल और मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है। इस सीरीज का पहल टेस्ट मैच 4 अक्टूबर से राजकोट में खेला जाएगा।



Herald