Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शार्दुल ठाकुर की चोट पर बीसीसीआई ने जारी किया स्टेटमेंट, बताया कैसी है हालत

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन आज वेस्टइंडीज की टीम ने 7 विकेट पर 295 रन बना लिए हैं। आज सुबह वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में भारतीय टीम ने तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को डेब्यू का मौका दिया। वह टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के 294वें खिलाड़ी बन गए।

दूसरे ही ओवर में हुए चोटिल

भारत के लिए अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे शार्दुल ठाकुर अपने दूसरे ही ओवर में चोटिल हो गए। वह लड़खड़ाते हुए वापस ड्रेसिंग रूम में लौट गए। अब खबर आ रही है कि उनके कमर और जांघ के बीच में परेशानी है। बीसीसीआई ने स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया

“शार्दुल ठाकुर स्कैन हो चुका है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अभी उनका निरिक्षण किया जा रहा है और आगे भी कुछ दिन किया जाएगा। जैसी प्रगती रहती है, आगे का फैसला उसी के अनुसार लिया जाएगा।”

एशिया कप में भी थे चोटिल

वेस्टइंडीज दौरे से पहले शार्दुल ठाकुर भारतीय टीम के साथ एशिया कप में हिस्सा लेने गए थे। वहां हांगकांग के खिलाफ हुए पहले मैच में बाद ही वह चोटिल हो गए। वहां भी उन्हें यह ही परेशानी थी।

चोट की वजह से उन्हें एशिया कप से बाहर होना पड़ा। उनकी जगह सिद्धार्थ कौल को टीम में शामिल किया गया था। उसके बाद वह विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आए थे। वहां उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था।

भारतीय टीम को कमी महसूस हुई

आज भारतीय टीम को पूरे दिन शार्दुल की कमी महसूस हुई। उनके चोटिल होने की वजह से टीम के पास उमेश यादव के रूप में एकमात्र तेज गेंदबाज बचा। हार्दिक पांड्या के न होने की वजह से स्पिनरों को ही नई गेंद से गेंदबाजी करनी पड़ी। उमेश ने आज दिन के खेल में 23 ओवर की गेंदबाजी की। उन्होंने 3 बल्लेबाजों को भी आउट किया।

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post शार्दुल ठाकुर की चोट पर बीसीसीआई ने जारी किया स्टेटमेंट, बताया कैसी है हालत appeared first on SportzWiki Hindi.