खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की शृंखला का चौथा मैच आज मुम्बई के वानखेडे स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीमें शृंखला में बढ़त बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। शृंखला में अभी तक दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर है।
वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज में की 1-1 की बराबरी, भारत को दी 43 रन से मात
शृंखला में लगातार तीन शतक लगा चुके भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास भी इस शृंखला में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स का भारतीय धरती पर लगातार चार शतक लगाने का रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा।
विराट कोहली ने पुणे में 107 रन की शतकीय पारी खेल डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बरारबी की थी। वहीं उनके पास लगातार सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा की बराबरी करने का भी मौका होगा। कुमार संगकारा ने विश्व कप 2015 में लगातार चार शतक लगाए थे। विराट कोहली लगातार तीन शतक लगा चुके हैं।
देवधर ट्रॉफी के फाइनल में इन तीन बल्लेबाजों ने लगाए शतक
एक बार फिर से भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव होगा। जो लम्बे समय से बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं रहे हैं।
भारत:विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, उमेश यादव, लोकेश राहुल, मनीष पांडे।
वेस्टइंडीज:जेसन होल्डर (कप्तान), मार्लन सैमुअल्स, फाबियान एलेन, सुनील अंबरीश, देवेंद्र बिशू, चंद्रपाल हेमराज, शिमरोन हेटमायेर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, एविन लुईस, एश्ले नर्स, कीमो पाल, रोवमैन पावेल और केमार रोच।