Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यूथ ओलंपिक में लालरिनुंगा के बाद मनु भाकर ने दिलाया गोल्ड मेडल

स्पोर्ट्स डेस्क। युवा ओलिंपिक में वेटलिफ्टर जेरेमे लालरिनुंगा ने गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया। 15 साल के लालरिनुंगा ने युवा ओलंपिक खेलों के इतिहास में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। जेरेमे लालरिनुंगा ने ब्यूनस आयर्स में जारी यूथ ओलंपिक में 62 किलो ग्राम भार वर्ग में यह स्वर्णिम सफलता पाई। जेरेमे ने कुल 274 किलो ग्राम (स्नैच में 124 और जर्क में 150 किग्रा) वजन उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

वहीं दूसरा गोल्ड मेडल भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने दिलाया। मनु भाकर ने युवा ओलिंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता। 16 वर्षीय भाकर ने 236.5 अंक बनाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। वहीं रूस की इयाना इनिना ने 235.9 अंक के साथ रजत और निनो खुत्सबरिद्ज ने कांस्य पदक जीता।

आपको जानकारी में बता दें, इस स्पर्धा के फाइनल राउंड में कुल 8 खिलाड़ियों ने शिरकत की थी, जबकि क्वॉलिफिकेशन राउंड में 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। मनु भाकर ने क्वॉलिफिकेशन में भी पहला स्थान हासिल किया था। वहीं मनु भाकर के गोल्ड मेडल जितने पर खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी।

यह भी पढ़े :-

एशियन पैरा गेम्स: संदीप चौधरी ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

विराट कोहली बने शुद्ध शाकाहारी, कहा- पहले से ताकतवर फील कर रहा हूं



Herald