Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किस भारतीय खिलाड़ी ने कहा आईपीएल में ना चुना जाना मेरे लिए अच्छा

वरुण आरोन भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज गेंदबाजो में से एक माने जाते हैं. वह लगातार 140 किमी की ज्यादा रफ़्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं.

हालाँकि, वह लम्बे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने भारतीय टीम के लिए 9 टेस्ट मैच और 9 वनडे मैच खेले हैं. उन्हें आईपीएल 2018 में भी किसी टीम ने नहीं खरीदा था. उन्होंने इस विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट में कुल 18 विकेट हासिल किये हैं और एक बार फिर भारतीय टीम में अपनी वापसी का दावा ठोक दिया हैं.

आईपीएल में ना चुने जाना मेरे लिए अच्छा 

इसी बीच क्रिक नेक्स्ट को वरुण आरोन ने एक बयान दिया हैं. जिसमे उन्होंने अपने क्रिकेट करियर को लेकर कई रोचक बातें कही हैं. उन्होंने अपने एक बयान में कहा,

“मेरे लिए मेरा क्रिकेट करियर का सफर काफी शानदार रहा हैं. जब से मुझे आईपीएल में नहीं चुना गया हैं. तब से मैं और ज्यादा अपनी क्रिकेट को एंजॉय कर रहा हूं. 

आईपीएल में नहीं खेलना मेरे लिए काफी अच्छा रहा था. मुझे लगता हैं, कि सच में यह मेरे लिए अच्छी बात थी. एक तेज गेंदबाज के लिए 15-20 साल का करियर होता हैं, इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता हैं, कि आपका एक-दो टूर्नामेंट छुट जाए.”

मैंने काउंटी क्रिकेट में बहुत कुछ सीखा 

वरुण आरोन ने आगे अपने बयान में कहा,

“काउंटी में जाकर मेरे लिए खेलना काफी अच्छा रहा, मैंने वहां बहुत कुछ सीखा और खुद को बेहतर बनाया हैं. 

जब मैं भारत के लिए खेला था तब मुझे चोटों का सामना करना पड़ा था जिसके चलते मैं अपना क्रिकेट करियर लम्बा नहीं कर पाया था, लेकिन फिलहाल में अपनी गेंदबाजी का आनंद ले रहा हूं और मानसिक रूप से भी काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं. 

दो महीने का लम्बा समय मैंने काउंटी में बिताया. वहां मेरी टीम का प्रदर्शन भी काफी अच्छा था. मैं वहां काफी तेज गति से गेंदबाजी कर पा रहा था. हमारे क्लब ने कुल 19 मैच जीते थे इस मैचों के दौरान मुझे बहुत कुछ सिखने को मिला.”

भारतीय टीम में वापसी को देख रहा 

 

वरुण आरोन ने आगे अपने बयान में कहा,

“मैं अब भारतीय टीम में वापसी को देख रहा हूं. मेरा पास टीम में वापसी का समय हैं और फिलहाल अपनी गेंदबाजी में ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रहा हूं.

 जब मैं मात्र 14 साल की उम्र का था. तब मैं एमआरएफ अकेडमी चला गया था. वहीं से ही मैं तेज गेंदबाजी करने के लिए प्रेरित हुआ. चोट मेरे करियर का हिस्सा रही हैं चोटों के कारण मेरा करियर बहुत ज्यादा प्रभावित रहा हैं.”

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post किस भारतीय खिलाड़ी ने कहा आईपीएल में ना चुना जाना मेरे लिए अच्छा appeared first on SportzWiki Hindi.