Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जूनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता के खिलाड़ी चयनित

भोपाल
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित होने वाले जूनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश घुड़सवारी अकादमी के सात खिलाड़यिों का चयन किया गया है। संचालक खेल और युवा कल्याण विभाग के अनुसार आगामी माह दिसंबर में कोलकता में आयोजित होने वाले जूनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में राजू सिंह भदौरिया, अक्षत जोशी, उमर अली, आर्दश राठौर, सुदीप्ती हजेला, परिधि जोशी और कु. आकांक्षा का चयन किया गया हैं। पूर्व मेरठ में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता के क्वालिफाईंग राउंड में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला पड़ाव पार किया। ये खिलाड़ी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक कैप्टन भागीरथ के मार्गदर्शन में घुड़सवारी खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।