Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुल्तान जोहोर कप के लिए रवाना हुई भारतीय जूनियर हॉकी टीम

बेंगलुरु
मलयेशिया के जोहोर बाहरू शहर में 6 अक्टूबर से शुरू होने वाले सुल्तान जोहोर कप के 8वें संस्करण में भाग लेने के लिए भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम बुधवार को यहां से मलयेशिया के लिए रवाना हुई। हॉकी इंडिया के अनुसार, इस टूर्नमेंट के जरिए 10 भारतीय खिलाड़ी पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे। भारतीय टीम ने पिछले संस्करण में कांस्य पदक पर कब्जा किया था।
 
टूर्नमेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद और फॉरवर्ड दिलप्रीत सिंह को जल्द ही सीनियर टीम में शामिल कर लिया गया था। टीम के कोच जूड फेलिक्स ने कहा, ‘पिछले साल भी हम नई टीम लेकर गए थे और लगभग सभी खिलाड़ी पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नमेंट में भाग ले रहे थे। जब टूर्नमेंट आगे बढ़ा तो मुझे महसूस हुआ कि हम फाइनल तक पहुंच सकते थे और कांस्य पदक जीतना निराशाजनक रहा।

इस संस्करण में जब 10 खिलाड़ी पहली बार अंतरराष्ट्रीय टूर्नमेंट में हिस्सा ले रहे हैं, हम उन 8 खिलाड़ियों का अधिक जिम्मेदारियां देंगे जिन्हें पिछले साल खेलने का अनुभव है और वह कुछ अन्य अंतरराष्ट्रीय टूर्नमेंट में भी खेले चुके हैं।’’ भारत के कप्तान मंदीप मोर होंगे और टीम का पहला मैच मेजबान मलयेशिया के खिलाफ होगा।