Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस साल ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली

खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों जब भी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर रहे हैं कोई न कोई उपलब्धि उनके नाम दर्ज हो ही जाती है।रविवार को गुवाहाटी भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पांच मैचों की सीरीज के पहले वनडे में भी विराट कोहली ने अपने नाम एक उपलब्धि दर्ज करवाई है।

गब्बर आईपीएल के 12वें सीजन में इस टीम से लगा सकते चौके छक्के

इस मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 107 गेंदों पर 140 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने इस साल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेटों में दो हजार पूरे किए।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने साल 2018 में दस टेस्ट में चार शतकों की की सहायता से 1063, दस एकदिवसीय मैचों में 889 और सात टी-20 मैचों में 146 रन बनाए हैं। इस साल उन्होंने वनडे में भी चार शतक लगाए हैं।

अपनी तूफानी पारी के दौरान रोहित ने बना डाले ये रिकॉर्ड

विराट कोहली इस साल ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली की इस उपलब्धि पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने उन्हें बधाई दी है। विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने वनडे करियर का 36वां शतक लगाया है। इस पारी में उन्होंने 21 चौके और दो छक्के लगाए हैं।

मैन ऑफ द मैच विराट कोहली की इस शतकीय पारी की सहायता से भारत ने विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज को आठ विकेट से शिकस्त दी थी।

पहला वनडे: रोहित और विराट की तूफानी पारियों से भारत ने वेस्टइंडीज को हराया