Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

करुण नायर के आरोप के बाद एमएसके प्रसाद ने बताया क्यों किया गया उन्हें टीम से बाहर

टेस्‍ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाले मध्‍य क्रम के बल्‍लेबाज करुण्‍ा नायर को इंग्लैंड में टेस्‍ट सीरीज के दौरान एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया. इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट मैचों के लिये चुनी गई भारतीय टीम में भी उन्‍हें स्‍थान नहीं मिला है.

भारतीय टेस्‍ट टीम में करुण को शामिल नहीं करने के फैसले से कुछ पूर्व क्रिकेटर और फैंस ने नाराजगी जताई है. जिसके बाद अब एमएसके प्रसाद ने इस बात का खुलासा किया कि किस वजह से करुण नायर को टीम में जगह नही दी गई थी.

मैंने उससे बात की थी 

करुण नायर के चयन न होने को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“मैंने करुण नायर से बात की थी. मैंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम के चयन के बाद खुद तुरंत करुण नायर से बात की और उन्हें वापसी करने के तरीके के बारे में बताया. चयन समिति संवाद प्रक्रिया के बारे में बहुत स्पष्ट है.”

हमने करुण  नायर से अपनी बात रखी थी 

करुण नायर ने हाल में दिये गए एक इंटरव्‍यू में स्पष्ट कहा था कि न तो टीम प्रबंधन और न ही चयनकर्ताओं ने उनसे बातचीत की. हालांकि चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने कहा कि करुण को साफ तौर पर बताया गया था कि ऐसा फैसला क्यों लिया गया.

एम एस के  प्रसाद  ने कहा,

‘संवाद हमेशा इस समिति का मजबूत पक्ष रहा है. किसी भी खिलाड़ी को दुखद खबर देना सचमुच काफी मुश्किल होता है. आपके पास उन्हें बाहर रखने के स्पष्ट कारण होना चाहिए, हालांकि वे शायद इससे सहमत नहीं हों.’

आप को बता दे कि करुण नायर को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में मौका नही दिया गया है, जिस वजह से चयनकर्ता दिग्गजों के निशाने पर आ गए है और उनकी चौतरफा आलोचना की जा रही है.

The post करुण नायर के आरोप के बाद एमएसके प्रसाद ने बताया क्यों किया गया उन्हें टीम से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.