Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित और भुवनेश्वर के पिता बनने की खबरों के बाद, भुवनेश्वर ने दिया ये बयान

इंटरनेट डेस्क। कल टीम इंडिया इस वेस्टइंडीज के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-0 से जीत लिया है। अब इस अच्छी खबर के बीच कुछ और खबरें सामने आ रही है इन दिनों सोशल मीडिया पर खबर आ रही है की टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी जल्द ही पिता बनने वाले है। लेकिन अभी तक इन खबरों की कोई कोई पुष्टि नही हुई है बल्कि उनमें से एक खिलाड़ी ने इस बात को लेकर अपनी नाराजगी भी जताई हैं। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार जल्द ही पिता बनने वाले हैं।

लेकिन इस बात से नाराज हो कर भुवनेश्वर कुमार इस न्यूज को गलत बताया है साथ ही ट्वीट कर चल रही इस न्यूज पर सफाई दी हैं। भुवनेश्वर ने कहा है की फिर से मीडिया द्वारा गलत खबर फैलाई जा रही है जबकि ऐसा कुछ नही है। साथ ही उन्होंने लिखा है की इस तरह की न्यूज बिना कन्फर्म न फैलाएं। साथ ही उन्होंने कहा है की मैं सभी से रिक्वेस्ट करता हूं की किसी भी व्यक्ति की पर्सनल लाइफ जाने बिना उसके बारे में कुछ नही बोले। उनके अलावा रोहित शर्मा को लेकर भी इस तरह की न्यूज सामने आ रही हैं।

आपको बता दे की कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार जल्द ही पिता बनने की खबर चल रही हैं। साथ ही आपको बता दे की रोहित शर्मा ने 2015 में अपनी स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर रितिका सजदेह से शादी की है और भुवनेश्वर कुमार की तो उन्होंने भी अपने बचपन की दोस्त नुपूर से शादी की है। लेकिन दोनों खिलाड़ियों द्वारा इस बात लेकर कोई पुष्टि नही की गयी है।



Herald