Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जहीर खान के नाम दर्ज है बल्लेबाजी का ऐसा रिकॉर्ड जिसके आसपास भी नहीं हैं विराट कोहली

क्रिकेट में एक कहावत कही जाती है कि मैच आखिरी बॉल तक मैच खत्म नही होता है. कुछ ऐसा ही कई बार ऐसा देखने को मिलता है. कुछ ऐसा ही एक वाकया आज हम आप को बताएंगे, जब टीम इंडिया के धुरेंदर फेल हो गए और ज़हीर खान ने गेंद से नही बल्ले से टीम इंडिया के लिए मैच जीताया है. तो आइये जानते है कि वो वाक्या:

ज़हीर खान का यादगार प्रदर्शन 

क्रिकेट के इतिहास में हमेशा से ही कुछ ऐसे यादगार मैच रहें, जिसमे बल्लेबाज़ नही गेंदबाज़ ने टीम को मैच जीताया है. साल 2007 में फ्यूचर कप का हुआ था जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने थी.

इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले खेलते हुए 41.3 ओवर की ही बल्लेबाजी कर सकी थी. ऑस्ट्रेलिया की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामनें पूरी तरह से फेल हो गई थी. ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 193 रनों पर ऑल आउट हो गई थी.

उस समय ऑस्ट्रेलिया की टीम दुनिया की सबसे मजबूत टीम मानी जाती है. ऐसे में टीम इंडिया के लिए जीत काफी ज्यादा ख़ास थी. ऐसे में कम स्कोर पर समेटने पर उम्मीद की जा रही थी कि टीम इंडिया आसानी से जीत हासिल कर लेगी. पर ऐसा नही हुआ, टीम इंडिया के 6 बल्लेबाज़ सिर्फ 65 रनों पर ही वापस लौट गए थे. ऐसे में सबको यही लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर से जीत हासिल कर लेगा क्योंकि भारत को अब 129 रन बनाने थे और 4 विकेट हाथ में थे.

जिसके बाद रॉबिन उथप्पा ने हरभजन सिंह के साथ टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. भारतीय टीम का स्कोर धीरे-धीरे 100 के पार हुआ और इसके बाद हरभजन सिंह भी चलते बने.  भज्जी के बाद बल्लेबाजी करने आए जहीर खान ने उथप्पा का साथ दिया, लेकिन टीम के 129 के स्कोर पर उथप्पा भी निपट गए.

अब अब भारत को 65 रन बनाने थे और 2 विकेट हाथ में थे ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की जीत लगभग पक्की मानी जा रही थी. हार की तरफ बढ़ रही टीम इंडिया के लिए ज़हीर खान भगवान बन कर आए और जहीर खान ने आखिर में जोरदार हाथ दिखाते हुए भारतीय टीम को 46वें ओवर में टारगेट तक पहुंचा दिया. जहीर खान ने बल्ले से शानदार 31 रनों का योगदान देकर भारत को एक यादगार जीत दिला दी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post जहीर खान के नाम दर्ज है बल्लेबाजी का ऐसा रिकॉर्ड जिसके आसपास भी नहीं हैं विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.