खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच विशाखापट्टनम में खेला गया पांच मैचों की वनडे शृंखला का दूसरा मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंने के बाद टाई हो गया।विराट कोहली (नाबाद 157) की विश्व रिकॉर्ड पारी की बदौलत भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करते हुए छह विकेट पर 321 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का विश्व रिकॉर्ड, बने सबसे तेज दस हजारी
इसके जवाब में बल्लेबाजों के मददगार विकेट पर होप (नाबाद 123) और शिमोन हेटमेयर (94) की तूफानी पारियों की मदद से वेस्टइंडीज सात विकेट पर 321 रन बनाने में सफल रही।मेहमान टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 और आखिरी गेंद पर पांच रन की आवश्यकता थी। शाई होप ने उमेश यादव की अन्तिम गेंद पर चौका लगाकर मैच टाई करवा दिया।
देवधर ट्रॉफी में शतक से चूक गया ये भारतीय खिलाड़ी, पेश की भारतीय टीम के लिए दावेदार
इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज दस हजार रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त किया। उन्होंने अपने वनडे करियर की 205वीं पारी में ही ये उपलब्धि अपने नाम की। कोहली ने अपने करियर का 37वां शतक बनाया।
SLvENG: श्रीलंका ने अंतिम वनडे में इंग्लैंड को हराया अब तक के सबसे बड़े अंतर से
विराट कोहली ने 129 गेंदों में नाबाद 157 रन की शतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 13 चौके और चार छक्के लगाए। उन्होंने अंबाती रायुडू (80 गेंद में 73) के साथ तीसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी की। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले मैच में शतक लगाने वाले रोहित शर्मा केवल चार रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए । इसके बाद शिखर धवन भी कमाल दिखाने में असफल रहे और वह 29 रन बनाकर आउट हुए। धोनी ने 20 और पंत ने 17 रन का योगदान दिया।