Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक्स गर्लफ्रेंड निकेशा पटेल ने श्रीसंत को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा, कहा उसने पत्नी को भी नहीं बख्सा

क्रिकेट जगत के पूर्व खिलाड़ी श्रीसंत इन दिनों लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं. कभी बिग बॉस के घर में आये दिन अपने गुस्सैल बर्ताव को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन क्रिकेटर श्री संत बिग बॉस हाउस के बाहर भी विवादों में घिर गए हैं. उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी निकेशा पटेल ने उनके ऊपर कुछ गंभीर आरोप जड़े हैं. इतना ही नहीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने ये भी कहा कि श्री संत अपनी वाइफ को धोखे तक में रखा हैं.

समझ चुके हैं पूरा गेम 

पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत बिग बॉस 12 के सबसे गुस्सैल प्रतियोगी माने जाते हैं. जहां एक टाइम था, जब वो इस शो को बीच  में ही छोड़ कर जाने को तैयार थे, लेकिन अब उनको देख कर ऐसा लगता हैं, कि वह शो में चल रहे इस गेम को समझ चुके हैं. अब उनको ये खेलने में मजा आ रहा हैं. और अब वो इस गेम को और खेलना भी चाहते हैं. पिछले हफ्ते वह अनूप के साथ सीक्रेट रूम के लिए एलीमीनेट हुए थे, लेकिन वह जल्दी ही घर में वापसी करेंगे.

क्रिकेट खेलने के दौरान जुड़ा कई मॉडल्स के साथ नाम

जब श्रीसंत भारतीय टीम का हिस्सा थे, उस दौरान उनका नाम कई मॉडल्स और अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका हैं. सुनने में तो ये भी आया था, कि इस खिलाड़ी ने उस वक़्त डेजी बोपन्ना, सुरवीन चावला, संजना, शहनाज पद्मसी को भी डेट किया, लेकिन इस समय श्रीसंत एक विवाहित पुरुष हैं. और वह इस समय अपनी पत्नी के साथ बेहद खुश हैं. शो के दौरान भी वो अक्सर अपनी पत्नी भुवनेश्वरी को मिस करते हुए दिखाई देते हैं.

एक्स गर्लफ्रेंड ने किये कई चौंकाने वाले खुलासे

श्री संत की एक्स गर्लफ्रेंड ने हाल ही में एक शो के दौरान कहा कि,

“इस खिलाड़ी ने उनके साथ अचानक ही ब्रेकअप कर लिया था. उस समय बहुत सारे ऐसे सवाल थे. जो मेरे मन में ही रह गए.”

इतना ही नहीं उन्होंने आगे ये भी कहा कि,

“वो इतने भी अच्छे नहीं हैं, जितना कि वो शो में खुद को दिखाना चाह रहे हैं. मैं खुद श्रीसंत के साथ एक साल लिव इन में रह चुकी हूँ. उस टाइम वो अपनी होने वाली पत्नी भुवनेश्वरी को डेट कर रहे थे और वह उस समय उनके प्यार में थे. उनकी शादी से पहले वो सात साल तक साथ रहे, लेकिन चौंकाने वाली बात ये हैं कि अगर ऐसा कुछ था. तो वो मेरे साथ पूरा एक साल लिव इन में क्यों रहे?”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post एक्स गर्लफ्रेंड निकेशा पटेल ने श्रीसंत को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा, कहा उसने पत्नी को भी नहीं बख्सा appeared first on SportzWiki Hindi.