Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अश्विन और रहाणे अब इस ट्रॉफी में बिखेरेंगे अपने जलवे...

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाज आर. अश्विन और टेस्ट क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज आजिंक्य रहाणे 23 अक्टूबर से शुरू होने वाली देवधर ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे। दोनों दिग्गज खिलाड़ी अब देवधर ट्रॉफी में अपने जलवे बिखेरने को तैयार है।

भारतीय टीम गुवाहाटी में खेलते ही बना लेगी ये बड़ा रिकॉर्ड, इस मामलें में बनेगी नंबर वन टीम

आपको बता देते हैं कि इस बार देवधर ट्रॉफी के फॉर्मेट में कुछ बदलाव किया गया है। इसमें अब भी पहले की तरह तीन टीमें भाग लेंगी। लेकिन इस बार इस देवधर ट्रॉफी में विजय हजारे ट्रॉफी को जीतने वाली टीम मैदान में नहीं उतरने वाली है। आपको बता दें कि इसके बजाय इस बार मैदान में भारत 'ए', 'बी' और 'सी' टीमें देवधर ट्रॉफी में भाग लेंगी। जिसके कप्तान इस प्रकार है : दिनेश कार्तिक, श्रेयस अय्यर और रहाणे होंगे।

इंजीनियर युवकों के लिए इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने कई मैचों में अपनी शानदार गेंदबाजी से टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। रविचन्द्रन अश्विन देवधर ट्रॉफी में भारत ए टीम में खेलते हुए नजर आएंगे। भारत ए टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक है। दिनेश कार्तिक वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू के दो मैचों में नहीं खेलेंगे। दिनेश कार्तिक इससे पहले एशिया कप विजयी टीम के सदस्य थे। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ भी दिनेश कार्तिक की कप्तानी में मैदान में उतरेंगे। पृथ्वी शॉ ने अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में ही मैन आॅफ द सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की थी।