खेल डेस्क। भारत की सीमित ओवरों की टीम में वापसी का सपना देख रहे टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्या रहाणे और सुरेश रैना देवधर ट्रॉफी में अपने बल्ले की चमक बिखेरने में नाकाम रहे हैं।
Asian Champions Trophy: इस खिलाड़ी की हैट्रिक से भारत ने कोरिया को 4-1 से दी पटखनी
इस टूर्नामेंट में भारत सी की ओर से खेल रहे अजिंक्या रहाणे दो मैचों में क्रमश: 31 और 14 रन ही बना पाएं हैं जबकि सुरेश रैना तो इन दोनों मैच में केवल तीन रन ही बना सके। रैना ने भारत बी के खिलाफ बुधवार को खेले गए मैच में केवल एक रन बनाया। जबकि आज भारत ए के खिलाफ चल रहे मैच में दो रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए।
B'day Spl : कभी पुलिस में सिपाही बनना चाहता था ये खिलाड़ी, लेकिन आज है टीम का प्रमुख खिलाड़ी
इन दोनों बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण ही बुधवार को भारत सी को भारत बी से 30 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में हनुमा विहारी (78) की अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत बी ने 50 ओवरों में नौ विकेट पर 231 रन का स्कोर खड़ा किया।
टी-20 क्रिकेट में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया पर दर्ज की सबसे बड़ी जीत
इसके जवाब में भारत सी की टीम 48.2 ओवर में 201 रन पर ही ढेर हो गई। भारत बी की ओर से इस मैच में कृष्णप्पा गौतम और मनोज तिवारी तीन-तीन विकेट अपने नाम करने में सफल रहे। इस जीत के साथ ही भारत बी ने देवधर ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई थी।