Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने चौथे वनडे में बना दिए ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (162) की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने चौथे वनडे में वेस्टइंडीज को शिकस्त देकर पांच मैचों की वनडे शृंखला में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है।

इस मैच में रोहित शर्मा ने सीरीज का दूसरा शतक लगाया। इस शतकीय पारी के दौरान रोहित ने कई कीर्तिमान अपने नाम दर्ज करवाया लिए हैं। 137 गेंदों पर 20 चौकों और चार छक्कों की सहायता से रोहित शर्मा ने 162 रन की शतकीय पारी खेली।

चौथे वनडे: रोहित और रायुडू के शतक से भारत ने वेस्टइंडीज पर दर्ज की बड़ी जीत

इस दौरान उन्होंने भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को वनडे क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने 463 मैचों में 195 छक्के लगाए हैं। वहीं रोहित शर्मा 192 मैचों में ही 198 छक्के लगा चुके हैं।

इसके साथ ही रोहित शर्मा ने इस साल सबसे ज्यादा छक्के जडऩे के मामले में इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो को पीछे छोड़ दिया है। इस वर्ष रोहित शर्मा ने अब तक 35 छक्के लगा चुके हैं। जब इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो 31 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर है।

T20 रैंकिंग में ये पाकिस्तानी बल्लेबाज टॉप में, लिस्ट में ये दो भारतीय भी शामिल

वहीं रोहित एक एक सीरीज में दूसरी बार 150 प्लस की पारी खेलने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ऐसा कारनामा जिम्बाव्बे के हैमिल्टन मस्काद्जा ने किया था।

रोहित शर्मा ने मुम्बई में अपने वनडे करियर का 21वां शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हर्षल गिब्स की बराबरी कर ली है। गिब्स के नाम भी 21 शतक दर्ज है।