भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रह चुके मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने 18 साल के पृथ्वी शॉ के साथ हर किसी व्यक्ति को धैर्य बनाये रखने की एडवाइस दी हैं. उन्होंने ये कहा कि, अभी पृथ्वी बस एक ही अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेले हैं.
इसी मैच में उन्हें शानदार शतक लगाने और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया, और उन्होंने इसी के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के करियर की शुरुआत कर दी है. इतना ही नहीं बल्कि पृथ्वी अपने करियर की शुरुआत में सबसे कम उम्र के शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने.

मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने भी लगाया था डेब्यू शतक

बता दे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रह चुके मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने भी अपने पहले टेस्ट मैच के दौरान शतक लगाया था. उन्होंने सभी से शॉ के साथ धैर्य रखने को कहा हैं. उन्होंने ये भी कहा कि,
“हम सभी को उनके लिए इस वक़्त धैर्य बना कर रखना चाहिए, क्योंकि इतनी जल्दी पृथ्वी की तुलना किसी और क्रिकेटर के साथ करना या इतनी जल्दी उनके बारे में निष्कर्ष निकालना सही नहीं हैं. अभी वर्तमान समय में उनके साथ ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं हैं.”
यह सिर्फ एक प्रदर्शन था

इतना ही नहीं उन्होंने आगे बात करते हुए ये भी कहा कि,
“पृथ्वी का यह सिर्फ एक अच्छा प्रदर्शन रहा हैं, कि उन्होंने महज 18 साल की काम उम्र में टेस्ट शतक लगाया हैं. माना कि ये बहुत ज्यादा आसान काम नहीं था, लेकिन फिर भी मेरा मानना है, कि अभी से हमको इतनी जल्दी नहीं करनी चाहिए और न ही इतनी जल्दी किसी से तुलना कर किसी नतीजे पर पहुंचना चाहिए.”
अंडर 19 वर्ल्ड कप में कर चुके हैं कप्तानी
वैसे तो पृथ्वी शॉ ने अब तक अपने करियर में कई सारे शतक लगाए हैं, लेकिन गुरुवार कोराजकोट में हुए भारत बनाम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू कर उन्होंने अपना पहला शतक लगाया हैं. बता दे पृथ्वी शॉ अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी भी कर चुके हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग से पृथ्वी शॉ की तुलना पर भड़के मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.