रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 1 नवम्बर से हो रही है। इसके लिए सभी टीमों ने अपने अपने खिलाड़ियों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में रणजी ट्रॉफी इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई ने भी पहले मैच के लिए अपने टीम को घोषणा कर दी है। मुंबई की टीम अपना पहला मैच 1 नवंबर को रेलवे के खिलाफ करेगी।
पृथ्वी शॉ को नहीं मिली जगह
वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में टेस्ट डेब्यू करने वाले सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को इस टीम में जगह नहीं मिली है। शॉ इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए देवधर ट्रॉफी में चोटिल हो गए थे। उसके बाद उन्हें दूसरे मैच में खेलना का मौका भी नहीं मिला था।

इसके अलावा पीटीआई के अनुसार अगर पृथ्वी शॉ मैच से पहले टेस्ट क्लीयर कर देते हैं, तो उनका चयन टीम में हो सकता है। शॉ भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी जा सकते हैं।
श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
मुंबई की टीम ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। उस टूर्नामेंट के शुरूआती मैचों में अजिंक्य रहाणे टीम के कप्तान थे लेकिन उनके भारतीय टीम से जुड़ने के बाद श्रेयस अय्यर को टीम की कमान मिली थी। रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में भी अय्यर ही टीम के कप्तान होंगे।
टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इसके अलावा टीम में विजय हजारे के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले आदित्य तरे और सिद्देश लाड को भी जगह मिली है।
रोहित और रहाणे को जगह नहीं

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं। इसी वजह से उन्हें टीम टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को भी टीम टीम में जगह नहीं मिली है।
इस प्रकार है टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान),आदित्य तरे, धवल कुलकर्णी, तुषार देशपांडे, सिद्धेश लाड, जय बिस्ट, सूर्याकुमार यादव, अशेय सरदेसाई, शिवम दूबे, एकनाथ केरकर, आकाश पारकर, कर्श कोठारी, शम्स मुलानी, अखिल हेरवाडकर और रॉयसटन दास
The post रणजी ट्रॉफी: पहले मैच के लिए मुंबई टीम का ऐलान, पृथ्वी शॉ को नहीं मिली जगह, इस दिग्गज को मिली कप्तानी appeared first on SportzWiki Hindi.