Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान ने भी माना भारत का लोहा, कहा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिर्र्फ भगवान की मदद से भारत को हरा सकते हैं कंगारू

भारतीय टीम अगले महीनें ऑस्ट्रेलिया के एक मुश्किल दौरे पर जा रही है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है जिसमें भारतीय टीम के लिए इस बार एक बहुत बड़ा मौका माना जा रहा है। तो वहीं पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान ने भी माना है कि भारत बहुत बुरा खेलकर ही ऑस्ट्रेलिया से हार सकता है।

पाकिस्तान के कोच मोहसिन खान ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के लिए माना बड़ा मौका

ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों यूएई के दौरे पर पाकिस्तान से खेल रही है जहां उन्हें 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच पाकिस्तान से 373 रनों के बड़े अंतर से गंवाना पड़ा। जिसमें सीरीज में 0-1 की हार ने ऑस्ट्रेलिया टीम की पोल खोल दी।

पाकिस्तान की टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया बुरी तरह से खेली और इस कंगारू टीम में कोई दमखम नजर नहीं आ रहा है तभी तो पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहसिन खान ने ऑस्ट्रेलिया दौरे को भारत के लिए बड़ा मौका माना है।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बहुत बुरा खेलकर ही कर सकती है हार का सामना

पाकिस्तान के राष्ट्रीय कोच  मोहसिन खान ने इस बात को लेकर कहा कि “चलो इसे इस तरह से रखे…. ऑस्ट्रेलिया में हारने के लिए भारत को बहुत खराब खेलना होगा। नहीं तो वो(भारतीय टीम) निश्चित रूप से बढ़त बनाएंगे।”

भारतीय क्रिकेट टीम

“भारत ऑस्ट्रेलिया में एक बहुत महत्वपूर्ण और बड़ी सीरीज खेलने जा रही है। जिस तरह ऑस्ट्रेलिया टीम अभी है उससे वो एक मजबूत पक्ष नहीं दिख रही है।लेकिन वहां की परिस्थितियों में पेसर गेंदबाजों से खतरा होगा।”

भारत के तेज गेंदबाजों ने मुझे किया है बहुत प्रभावित

मोहसिन खान ने भारत के तेज गेंदबाजों को लेकर कहा कि “हालांकि भारतीय टीम एक बहुत ज्यादा सुधरा हुआ पक्ष है। भारत के बारे में सबसे प्रभावशाली बात ये है कि,

“उनके पास कुछ अच्छे तेज गेंदबाज हैं और वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को कामयाब बनाते हैं। उन्होंने(ऑस्ट्रेलिया) हाल में बहुत संघर्ष किया है और मुझे विश्वास है कि पेसर्स वहां अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post पाकिस्तान ने भी माना भारत का लोहा, कहा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिर्र्फ भगवान की मदद से भारत को हरा सकते हैं कंगारू appeared first on SportzWiki Hindi.