Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दीपदास गुप्ता ने भारतीय टीम को तीसरे ओपनर और दूसरे विकेटकीपर को तलाश करने का दिया ये खास फार्मूला

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज रविवार को ही समाप्त हुई हैं. भारतीय टीम ने यह सीरीज 2-0 से अपने नाम की हैं, लेकिन अब भारत का असली लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया दौरा हैं.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम काफी संतुलित नजर आ रही हैं. सिर्फ दो खिलाड़ियों की जगह ऐसा हैं. जहां चयनकर्ताओं को माथापच्ची करनी पड़ सकती हैं.

तीसरे ओपनर और दूसरे विकेटकीपर की तलाश भारत को 

बता दें, कि भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तीसरे ओपनर की तलाश है और एक दूसरे विकेटकीपर की तलाश हैं. शुरूआती दो ओपनर के तौर पर तो केएल राहुल और पृथ्वी शॉ की जगह लगभग पक्की हैं, लेकिन तीसरे ओपनर का नाम फिलहाल तय नहीं हैं.

वहीं पहले विकेटकीपर की पसंद के तौर पर ऋषभ पंत का नाम तय हैं, लेकिन दूसरे विकेटकीपर के रूप में कौन सा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया जायेगा यह तय नहीं हैं.

न्यूजीलैंड दौरे से हो तीसरे ओपनर का फैसला 

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीपदास गुप्ता ने सोमवार को पीटीआई से बात करते हुए अपने बयान में कहा, “मुझे लगता हैं, कि इंडिया ए के न्यूजीलैंड दौरे में मुरली विजय और मयंक अग्रवाल को ओपनिंग का मौका मिलना चाहिए और इन दोनों खिलाड़ियों में से जो भी अच्छा प्रदर्शन करेगा. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बतौर तीसरा ओपनर जाना चाहिए.

मुझे लगता हैं, कि यही तीसरे ओपनर का पता करने का सही तरीका हैं. शायद चयन समिति भी तीसरे ओपनर को कुछ ऐसा ही सोच रही होगी. वह भी तीसरे ओपनर को लेकर कोई अन्य विवाद नहीं चाहेगी.”

दूसरे विकेटकीपर के तौर पर पार्थिव पटेल उपयुक्त

दीपदास गुप्ता ने दूसरे विकेटकीपर के लिए अपने बयान में कहा, “श्रीकर भरत पिछले छह महीनों से भारत ए के लिए खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं, इसलिए दूसरे विकेटकीपर के तौर पर उनके नाम में भी चयन समिति विचार कर सकती हैं, लेकिन मुझे लगता हैं, कि यह जल्दी होगा.

मुझे लगता हैं, कि दूसरे विकेटकीपर के तौर पर पार्थिव पटेल भी उपयुक्त हो सकते हैं. जो बल्ले के साथ भी अच्छे शॉट्स लगा सकते हैं. वह एक रिजर्व ओपनर की भूमिका भी निभा सकते हैं और दूसरे विकेटकीपर की भी भूमिका को अच्छे से निभा सकते हैं.”

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post दीपदास गुप्ता ने भारतीय टीम को तीसरे ओपनर और दूसरे विकेटकीपर को तलाश करने का दिया ये खास फार्मूला appeared first on SportzWiki Hindi.