Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पृथ्वी शॉ ने डेब्यू मैच में शतक लगाकर तोड़ दिए कई सारे रिकॉर्ड, देखें

स्पोर्ट्स डेस्क। आज से भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करने उतरे 18 वर्षीय पृथ्वी शॉ अपने पहले डेब्यू अंतरराष्ट्रीय मैच में ही शानदार शतक लगा कर कई रिकॉर्ड बना लिए है। आपको बता दे की पृथ्वी शॉ ने मात्र 99 गेंदों पर ही अपना पहला टेस्ट शतक लगाया है। इसके साथ ही पृथ्वी शॉ ने अपने नाम कई रिकॉर्ड बना लिए है। पृथ्वी शॉ अपने डेब्यू मैच में सबसे तेज शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

साथ ही इसके अलावा भी उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये है। पृथ्वी शॉ वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू मैच की पहली पारी में 134 रन बनाकर आउट हुए है। पृथ्वी शॉ ने 154 गेंदों का सामना किया साथ ही उनका विकेट देवेंद्र बिशू ने लिया। इस पारी में शॉ ने 19 चौके लगाए। भारत की तरफ से डेब्यू मैच में सबसे तेज शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। पहले नंबर पर शिखर धवन है जिन्होंने ने 85 गेंदों में डेब्यू शतक ठोका था। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने डेब्यू टेस्ट में 93 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी। साथ ही पृथ्वी शॉ ने 99 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था।

इसके अलावा पृथ्वी शॉ भारत की तरफ से दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट में शतक ठोका है। इनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने अपनी 17 साल की मुमार में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में शतक जड़ा था। साथ ही अब पृथ्वी शॉ ने अपनी 18 साल की उम्र में वेस्टइंडीज शतक लगाकर भारतीय टीम के दूसरें खिलाड़ी बन गए है। इसके अलावा डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए।



Herald