Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सरफराज की कप्तानी पर इंजमाम ने दिया बड़ा बयान, जानिए

स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप में पाकिस्तान के ख़राब प्रदर्शन के बाद हर तरफ कप्तान सरफराज अहमद को आलोचकों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की अब उनकी कप्तानी पर भी सवाल खड़े होने लगे है। एशिया कप में भारतीय टीम के खिलाफ अपने दोनों मैच हारने के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस ने सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाने की मांग करने लगे है।

वहीं दूसरी तरह टीम के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम-उल-हक ने साफ किया है कि उन्हें सरफराज की कप्तानी पर पूरा भरोसा है। हाल ही में एक निजी चैनल को इंटरव्यू के दौरान इंजमाम ने कहा, 'सरफराज और पाकिस्तान ने हमारी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन सरफराज की कप्तानी को लेकर कोई सवाल ही नहीं है।, वो टीम के कप्तान बने रहेंगे।'

आपको जानकारी में बता दें कि 31 वर्षीय सरफराज इस समय सभी तीनों फॉर्मेट्स में पाकिस्तान टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। इंजमाम ने टीम के प्रदर्शन पर आगे कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि आगामी होने वाली सीरीज में टीम अपने प्रदर्शन में सुधार करेगी।' वहीं अगले साल ICC वर्ल्ड कप भी होने जा रहा है ऐसे में टीम को अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। अब पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया के साथ दो टेस्ट मैचौं की सीरीज खेलेगा। यह सीरीज 7 अक्टूबर को शुरू होने जा रही है। टेस्ट सीरीज के बाद पाकिस्तान 3 मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगा।

यह भी पढ़े :-

भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में एक नया कोच शामिल करेगी बीसीसीआई

भारतीय टीम में इस खिलाड़ी को मिली पहली बार टेस्ट टीम में जगह, कहीं ये बड़ी बात



Herald