Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चैंपियन बोल्ट ने नए करियर की धमाकेदार शुरुआत, डेब्यू मैच में ही दागे दो गोल

इंटरनेट डेस्क। उसेन बोल्ट जमैका के धावक और तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। वे 100 मीटर और 200 मीटर और अपनी टीम के साथियों के साथ 4x100 मीटर रिले दौड़ के विश्व रिकार्डधारी हैं। इन सभी तीन दौड़ों के लिए वे ओलंपिक रिकॉर्ड धारण किये हुए हैं। जमैका के इस तेज धावक ने शुक्रवार को फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में अपने दूसरे करियर में एक खास मुकाम हासिल किया। दुनिया के सबसे तेज धावक के खिताब से नवाजे जा चुके और 100 मीटर के विश्व रेकॉर्डधारी बोल्ट ने अपने पहले प्रोफेशनल फुटबॉल मैच में ही दो गोल किए।

बोल्ट ने सेंट्रल कोस्ट मैरिनर्स की ओर से खेलते हुए मैकार्थर साउथ वेस्ट यूनाइटेड के खिलाफ एक दोस्ताना मैच में दो गोल दागे। बोल्ट ने दोनों गोल मैच के दूसरे हाफ में 57वें और 68वें मिनट में दागे। मैच में सेंट्रल कोस्ट मेरिनर्स ने मैकार्थर साउथ वेस्ट यूनाइटेड को 4-0 से हराया। मैच के 57वें मिनट में मिडफील्डर से मिले पास पर बोल्ट ने विपक्षी खिलाड़ी को छकाया और गोल करने में कामयाबी हासिल की।

गोल करने के बाद उसेन बोल्ट ने अपने चिर-परिचित पोज देने से भी नहीं चूके। रेस जीतने के बाद बोल्ट अक्सर यह पोज देते नजर आते थे। बोल्ट ने इस दोस्ताना मैच में 95 नंबर की जर्सी पहन रखी थी। अगस्त में ऑस्ट्रेलिया के इस ए-लीग क्लब से जुड़ने के बाद पहली बार इस मुकाबले में बोल्ट शुरुआती लाइन-अप में शामिल किए गए। मुकाबले के बाद बोल्ट ने कहा कि मैं बेहद खुश हूं कि मुझे एक मौका मिला और मुझे खुद पर नाज है।