Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक लगाने के बाद नम आंखो से जडेजा ने माँ को समर्पित किया शतक

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन का खेल खेला गया . इस दौरान भारत ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.

वहीं इस मैच में भारत के स्टार आलराउंडर रविन्द्र जडेजा ने शानदार शतक लगाया. ये उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है. इस शतक के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और अपनी माँ को अपना पहला टेस्ट शतक समर्पित किया.

जडेजा ने लगाया शतक  

रविन्द्र जडेजा ने आखिरकार टेस्ट करियर में अपना पहला शतक पूरा कर ही लिया. ये शतक उनके लिए इस वजह से भी ख़ास रहा क्योंकि उन्होंने ये शतक अपने घरेलू मैदान में बनाया.

रविन्द्र जडेजा ने आज सिर्फ 132 गेंदों में ही शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए. उनकी इस पारी की वजह से भारत का स्कोर 600 के पार पहुँच सका.

ये शतक मेरी माँ को समर्पित है 

शतक लगाने के बाद मीडिया से बात करते हुए रविन्द्र जडेजा से जब सवाल किया गया कि वो अपना पहला शतक को समर्पित करना चाहते है तो उन्होंने कहा कि

“इसमें कोई भी शक नही है कि ये मेरे करियर का सबसे यादगार पल है. ऐसे में मैं इसे अपनी माँ को समर्पित करना चाहूँगा.उनके एक सपना था कि मैं भारत के लिए खेलूं. ऐसे में आज मैंने टेस्ट में अपना पहला शतक लगाया है, ऐसे में इस शतक को अपने माँ के नाम करना चाहता हूँ.”

भारत की स्थिति मजबूत

कप्‍तान विराट कोहली (139  रन) और रवींद्र जडेजा (नाबाद 100 रन) की थी. इन दोनों ने भी शतक बनाया. ऋषभ पंत ने 92 रन की बेहतरीन पारी खेली. जडेजा का शतक पूरा होते ही भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 649 रन बनाकर घोषित कर दी.

जवाब में वेस्‍टइंडीज टीम ने दिन का खेल खत्‍म होने तक छह विकेट गंवा दिए हैं. दूसरे दिन स्‍टंप्‍स के समय वेस्‍टइंडीज की पहली पारी का स्‍कोर छह विकेट पर 94 रन था. रोस्‍टन चेज 27 और कीमो पाल 13 रन बनाकर क्रीज पर थे. तीसरे दिन टी के बाद भारत ने वेस्टइंडीज पर एक पारी और 272 रनों की बड़ी जीत दर्ज की.

The post टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक लगाने के बाद नम आंखो से जडेजा ने माँ को समर्पित किया शतक appeared first on SportzWiki Hindi.