खेल डेस्क। अगले साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए प्रयासरत बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस कारण के चलते एशिया कप में नहीं खेल पाए विराट, शास्त्री ने किया खुलासा
अपनी घरेलू टीम पंजाब की ओर से खेल रहे युवराज सिंह विजय हजारे ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच में रेलवे के खिलाफ मंगलवार को शतक बनाने से चूक गए। इस मुकाबले में उन्होंने 96 रन की आक्रामक पारी खेली। युवराज ने अपनी पारी के दौरान 121 गेंदों का सामना किया। इस पारी में उन्होंने छह चौके और पांच छक्के लगाए।
ये कहकर भारतीय टीम चयन के मापदंड पर हरभजन ने उठाए सवाल
मुकाबले में युवराज सिंह ने चौथे विकेट के लिए गुरकीरत सिंह मान (101) के साथ 144 रन की शतकीय पारी निभाई। जिसकी बदौलत पंजाब 50 ओवर में छह विकेट पर 284 रन बनाने में सफल हो सकी। इसके जवाब में रेलवे 44.3 ओवर में 210 रन पर सिमट गई। इस तरह पंजाब ने रेलवे को वीजेडी पद्धति के तहत 58 रन से शिकस्त दी।
रेलवे को जीत के लिए 45 ओवरों में 269 रन का लक्ष्य मिला मिला था। गुरकीरत ने अपनी शतकीय पारी में 96 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और चार छक्के लगाए।
फाइनल में क्यों होती है बांग्लादेश की हार, इस खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा
गौरतलब है कि युवराज सिंह लम्बे समय से टीम इंडिया से बाहर है। उन्होंने टीम इंडिया की ओर से अपना अन्तिम एकदिवसीय मैच पिछले साल 30 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।