Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पैरा-एशियाई खेल: शरद ने ऊंची कूद में रेकॉर्ड के साथ जीता सोना, भारत का ऐसा प्रदर्शन

जकार्ता
भारत को यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल हुई है। भारतीय ऐथलीटों ने एक ही स्पर्धा में तीनों पदकों पर कब्जा जमाया है। भारतीय ऐथलीटों ने पुरुषों की ऊंची कूद टी-42/63 स्पर्धा में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। भारत के शरद कुमार ने इस स्पर्धा में गेम रेकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

इसके अलावा, रियो पैरालिंपिक खेलों के पदक विजेता वरुण सिंह भाटी ने सीजन बेस्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। इस स्पर्धा का कांस्य पदक रियो पैरालिंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले मरियप्पन थंगावेलु ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

भारत ने पुरुषों की 400 मीटर रेस स्पर्धाओं में एक रजत और दो कांस्य पदक हासिल हुए हैं। पुरुषों की 400 मीटर टी-44/62/64 रेस स्पर्धा में भारत को एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल हुआ है। इसके अलावा, 400 मीटर टी-45/46/47 स्पर्धा में एक कांस्य पदक हासिल हुआ है। भारत के आनंदन गुनाशेखरन ने 400 मीटर टी-44/62/64 रेस स्पर्धा को 53.72 सेकंड में पूरा करते हुए गेम रेकॉर्ड तोड़कर रजत पदक जीता।

इसके अलावा, विनय कुमार ने 54.45 सेकंड के समय में इस रेस को पूरा करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। पुरुषों की 400 मीटर टी-45/46/47 स्पर्धा के फाइनल में संदीप सिंह मान ने 50.07 सेकंड का समय लेकर सीजन बेस्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।