Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने आईसीसी के इस नियम पर जताया आपत्ति, जल्द से जल्द बदलाव करने का दिया सुझाव

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी के उस नियम पर हैरानी जताई जिसमें कहा गया है कि पानी पीने के लिए ब्रेक केवल विकेट गिरने या ओवर्स के बीज में ही लिया जा सकता है. विराट ने उम्मीद जताई कि मैच से संबंधित अधिकारी बाहरी कारकों जैसे तेज गर्मी पर भी ध्यान दें.

आप को बता दें कि खिलाड़ी राजकोट में गर्मी की वजह से खासे परेशान नज़र आ रहे थे और बार-बार पानी की मांग कर रहे थे. जिसके लिए वो बार-बार अंपायर से इस मामले को लेकर बात भी कर रहे थे.

गर्मी से परेशान दिखे खिलाड़ी 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने अपने नए नियमों में कहा है कि 30 सितंबर के बाद पानी पीने के लिए ब्रेक केवल विकेट गिरने के बाद या फिर या ओवर्स के बीच में ही दी जाएगी, लेकिन अंपायर की सहमति से पानी पीने का ब्रेक कभी भी लिया जा सकता है.

करीब 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में राजकोट में खेले गए भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच के दौरान दोनो तरफ के खिलाड़ी लगातार अंपायर से पानी पीने के लिए इजाजत मांगते दिखाई पड़े.

आईसीसी के नियम पर उठाए सवाल 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली न कहा कि

“अंपायर्स ने नए नियमों के तहत हमें ज्यादा पानी नहीं पीने दिया, लेकिन अंपायर्स को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हम कैसी परिस्थितियों में खेल रहे हैं.”

virat kohli test match

विराट ने आगे कहा कि

“आईसीसी द्वारा नियमों में परिवर्तन करने से इस मैच में कुछ खिलाड़ी काफी परेशान हुए. खिलाड़ियों के लिए बैटिंग और फील्डिंग करते वक्त 40-45 मिनट तक पानी नहीं पीना काफी मुश्किल था.”

कोहली ने उम्मीद जताई इस बात की तरफ आगे ध्यान दिया जाएगा. बताते चलें टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने ड्रिंक्स पाबंदी को देखते हुए बल्लेबाजी करते वक्त अपनी जेब में छोटी-छोटी बोतलें रख ली थीं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट कोहली ने आईसीसी के इस नियम पर जताया आपत्ति, जल्द से जल्द बदलाव करने का दिया सुझाव appeared first on SportzWiki Hindi.